पाकिस्तान ने मदद के नाम पर तुर्की के साथ किया भद्दा मजाक, बाढ़ में जो मिला था उसे भूकंप में लौटा दिया

पाकिस्तान के जर्नलिस्ट शाहिर मंजूर ने एक समाचार चैनल में यह दावा किया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान से तुर्की भेजी गई राहत सामग्री वास्तव में वही सामान हैं, जो पिछले साल बाढ़ के बाद तुर्की ने पाकिसतान को भेजी थीं।

Pakistan sent back same relief

हाल ही में आए तुर्की भूकंप के बाद वहां भेजी गई राहत सामग्री को लेकर पाकिस्तान एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी का सामना कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने तुर्की को भूकंप राहत के रूप में वहीं सारे सामान भेज दिए हैं जो उसे खुद तुर्की ने पिछले साल बाढ़ राहत के तौर पर दिए थे। यह खुलासा पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के तुर्की दौरे और हर तरह की मदद के आश्वासन के कुछ दिनों बाद हुआ है।

पाकिस्तान ने तुर्की को भेजी राहत सामग्री

भूकंप की तबाही से जूझ रहे तुर्की को पाकिस्तान ने 21 कंटेनर में राहत सामग्री भेजी हैं। इनमें विंटराज्ड टेंट, कंबल व अन्य चीजें शामिल हैं। जब इन राहत सामग्री को खोल कर भेजा गया तो पता चला यह सामान पिछले साल तुर्की ने ही पाकिस्तान को भेजा था। पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट शाहिर मंजूर ने एक समाचार चैनल में यह दावा किया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान से तुर्की भेजी गई राहत सामग्री वास्तव में वही सामान हैं, जो पिछले साल बाढ़ के बाद तुर्की ने पाकिसतान को भेजी थीं।

पाकिस्तान के सामान पर तुर्की का टैग

शाहिद मंजूर ने एक टीवी डिबेट के दौरान कहा, राहत सामग्री पर गवर्नमेंट ऑफ सिंध यानी कि हुकूमत-ए-पाकिस्तान का टैग लगा हुआ है, लेकिन वहां की जनता ने जब उसे खोल कर देखा तो उस पर लिखा हुआ था 'तुर्की की तरफ से मोहब्बत के साथ...' यानी कि साफ जाहिर है कि तुर्की द्वारा भेजे गए इन सामानों को खोला तक नहीं गया था। शाहिद मंजूर की बात पर महिला एंकर भी हैरान रह जाती हैं और कहती हैं- ये तो बहुत शर्मिंदगी की बात है।

मनाही के बाद तुर्की पहुंचे शरीफ

आपको बता दें कि मुस्लिम बहुल पाकिस्तान और तुर्की के बीच बेहद मधुर संबंध रहे हैं। दोनों इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के सदस्य हैं और अक्सर कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर एक-दूसरे का समर्थन करते देखे जाते हैं। इसी बीच बाढ़ की त्रासदी झेल रहे तुर्की की मनाही के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दो दिन पहले अंकारा पहुंच गए, जहां राष्ट्रपति एर्दोगन से मुलाकात की। आपको बता दें कि जब तुर्की में विनाशकारी भूकंप आया था तो वहां के हालात का जायजा लेने के लिए शहबाज शरीफ ने प्रभावित देश के दौरे का एलान कर दिया। इसके बाद तुर्की की तरफ से कहा गया कि उसका प्रशासन देश को बाढ़ से निकालने में व्यस्त है। ऐसे में वह किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री की मेजबानी नहीं कर सकता है।

https://hindi.oneindia.com/photos/mahashivratri-celebration-in-gorakhpur-oi99671.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+