बाढ़ के नाम पर दुनिया को ठगने का PAK का प्लान कामयाब, शहबाज शरीफ की झोली में आए 9 अरब डॉलर
बीते साल पाकिस्तान में आई बाढ़ से 1739 लोगों की मौत हो गई थी और 3 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। इस बाढ़ में देश के 80 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा और 8 हजार किलोमीटर से ज्यादा की सड़कें तबाह हो गईं।

Image: PTI
काफी समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान को अब पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ के नाम पर दुनिया से चंदा मांगने का बहाना मिल गया है। अब खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में घूम-घूमकर बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद मांग रहे हैं। पाकिस्तान को अब इसमें सफलता मिलती भी दिख रही है। बाढ़ राहत के तौर पर दुनियाभर के देशों से पाकिस्तान को अरबों डॉलर की मदद मिल रही है। पाकिस्तान को जिनेवा में एक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में दानदाताओं ने बाढ़ के बाद पुननिर्माण में मदद के लिए 9 अरब डॉलर से भी देने का वायदा किया है।

पाकिस्तान को 16.3 बिलियन डॉलर का नुकसान
File Image
पाकिस्तान ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर ‘इंटनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन क्लाइमेट ऑन रेसिलिएंट पाकिस्तान' का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसा जुटाना है। इसमें यूएन चीन एंटोनियो गुटेरस के साथ-साथ 40 अन्य देशों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके देश को बाढ़ से उबरने में कम से कम 16.3 बिलियन यूएस डॉलर की जरूरत पडे़गी। इसकी आधी रकम दुनिया से मिल जाए तो पाकिस्तान इस आपदा के दुष्प्रभावों से बाहर निकलने में कामयाब हो सकेगा।

यूएन महासचिव ने भी दुनिया से की अपील
File Image
कॉन्फ्रेंस के दौरान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भी दुनिया भर के देशों से पाकिस्तान की मदद करने की अपील की। बीते साल पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ से 3.3 करोड़ से भी अधिक लोग प्रभावित हुए थे और इसमें 17 सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस जलप्रयल में लगभग एक तिहाई पाकिस्तान डूब गया था जिस कारण देश के 80 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से 90 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं।

इन्होंने पाक को मदद का दिया भरोसा
File Image
इस्लामिक डेवलेपमेंट बैंक ने पाकिस्तान को 4.2 बिलियन डॉलर की मदद देने का ऐलान किया है। वहीं वर्ल्ड बैंक ने भी 2 बिलियन डॉलर की मदद का वादा किया है। इसके अलावा यूरोपीय यूनियन ने पाकिस्तान को 500 मिलियन यूरो देने का वायदा किया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कॉन्फ्रेंस से जुड़े। उन्होंने भी पाकिस्तान को 345 मिलियन डॉलर मदद देने का ऐलान किया। ब्रिटेन ने पाकिस्तान को 9 मिलियन पाउंड मदद देने का भरोसा दिया।

जलवायु परिवर्तन का पाकिस्तान को नुकसान
File Image
इससे बीते साल आखिरी महीने में संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि विश्व समुदाय से पाकिस्तान के लिए जरूरी मदद के लिए 816 मिलियन डॉलर की अपील के बावजूद, पाकिस्तान को केवल 262 मिलियन डॉलर हासिल हुआ है। यानी कि पाकिस्तान को लक्ष्य राशि का मात्र 32 प्रतिशत ही हासिल हुआ है। आपको बता दें कि ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स के अनुसार, पाकिस्तान वैश्विक उत्सर्जन के एक प्रतिशत से भी कम के लिए जिम्मेदार है, लेकिन यह जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील शीर्ष 10 देशों में बना हुआ है। यानी कि दूसरे देशों द्वारा किए गए जलवायु प्रदूषण का नुकसान पाकिस्तान को उठाना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications