खतरे में पूरी दुनिया: अलकायदा के निशाने पर पाकिस्तान के न्यूक्लियर कर्मचारी
नयी दिल्ली। पाकिस्तान में परमाणु हथियार कितने सेफ हैं? दुनिया में हर कोई इन हथियारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और सोच रहा है कि कहीं ये हथियार जेहादियों के हाथ लग गये तो क्या परिणाम होगा। हालांकि पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि उसने हर ऐसे शख्स को निकाल दिया है जो परमाणु हथियार के प्रोग्राम से जुड़े थे और शक के घेरे में थे।
खतरा जो कुछ भी हो मगर पाकिस्तान को उन लोगों पर नजर रखनी चाहिए जिनको इस संबंध में थोड़ी भी जानकारी है क्योंकि वो आतंकवादियों को टारगेट पर हो सकते हैं। सबसे ज्यादा खतरा आतंकी संगठन अलकायदा से क्योंकि उसने हाल ही बड़ी संख्या में जेहादियों को भर्ती किया है जिसमें पाकिस्तानी सेना के पूर्व ऑफिसर शामिल हैं।

सोच में बदलाव नहीं ला रहे थे न्यूक्लियर प्रोगाम से जुड़े ऑफिसर
हाल ही में एक इवेंट में ब्रिगेडियर ताहिर राजा ने कहा कि पाकिस्तान ने न्यूक्लियर प्रोगाम से जुड़े कई लोगों को निकाल दिया है जिनकी सोच नकारात्म थी। उन्होंने कहा कि जो न्यूक्लियर प्रोगाम के लिए काम कर रहे थे उनके काम पर भरोसा नहीं किया जा सकता था।

नया नहीं है पाकिस्तान में न्यूक्लियर स्कैंडल
पाकिस्तान में न्यूक्लियर स्कैंडल कोई नई बात नहीं है। 2003 में हुए न्यूक्लियर स्कैंडल ने पूरे पाकिस्तान को हिला कर रख दिया था। इस मामले में 12 लोगों को ऑफिस से तुरंत बर्खास्त कर दिया था जो सीधे तौर पर न्यूक्लियर साइंटिस्ट डा. अब्दुल खान से जुड़े थे। छानबीन में यह पाया गया कि पाकिस्तान के न्यूक्लियर साइंटिस्टों ने अपने समय के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां लीक की।

अलकायदा की पैनी नजर
खुफिया एजेंसियों की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अलकायदा सेना के पूर्व ऑफिसरों पर पैनी नजर रखे हुए है। पाकिस्तान में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिकों और बर्खास्त किए गये सेना के ऑफिसरों को रिक्रुट किया जा रहा है जो उन्हें न्यूक्लियर प्रोगाम के बारे में जानकारी दे सकें।

भारत ने कहा, सावधान रहे पाकिस्तान
पाकिस्तान में हो रहे न्यूक्लियर प्रोगाम पर भारत लगातार अपनी चिंता जाहिर करता रहा है। भारत का कहना है कि न्यूक्लियर प्रोगाम से जुड़े हर चीजों को बड़े नजदीक से परखने की जरूरत है। इससे कहीं ज्यादा उन ऑफिसरों पर नजर रखने की जरूरत है जो न्यूक्लियर प्रोगाम से बर्खास्त किए गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications