पाकिस्‍तान का अमेरिका से फिर बढ़ा टकराव, लौटाए उसके हेलीकॉप्‍टर्स

नई दिल्‍ली। आतंकवाद का समर्थन करना पाकिस्‍तान के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसी के चलते अमेरिका से उससे रिश्‍ते खराब हो रहे हैं। दोनों देशों के रिश्‍तों में तनाव बढ़जा ही जा रहा है। अब अफगान सीमा पर निगरानी के लिये दिए गए हेलीकॉप्टर पाकिस्तान को वापस करना पड़ा है क्योंकि दोनों देशों में इन हेलीकॉप्टर्स के भविष्य को लेकर समझौता नहीं हो पाया है। पाकिस्‍तान ने बीते 15 अक्‍टूबर को ही 4 हेलिकॉप्‍टर अमेरिका को वापस कर दिए थे।

पाक को भुगतना पड़ा आतंक को समर्थन का खामियाजा, लौटाए अमेरिकी हेलीकॉप्‍टर

बाकी बचे 5 हेलिकॉप्‍टर भी सोमवार को इस्‍लामाबाद में ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पर लोड कर दिए गए हैं और अब इनके मंगलवार तक यूएस वापस पहुंच जाने की उम्मीद है। आपको बता दें कि अमेरिका ने 2002 में पाकिस्तान को रोटरी हेलीकॉप्टर दिये थे। ताकि पाक-अफगान सीमा पर निगरानी रखी जा सके। ये हेलीकॉप्टर पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के तहत थे और ड्रग ट्रैफिकिंग के साथ ही आतंकवाद को रोकने में काफी मददगार साबित हो रहे थे।

अधिकारियों ने कहा, 'पाकिस्तान ने इन्हें वापस करने का फैसला लिया है, क्योंकि दोनों ही पक्षों में इन हेलीकॉप्टर्स के इस्तेमाल को लेकर सहमति नहीं बन पाई।' हालांकि उन्होंने ज्यादा कोई जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक हेलिकॉप्टर के वापस जाने से पाकिस्तान के कई ऑपरेशन्स प्रभावित होंगे, जिनमें पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर की निगरानी भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+