जमीन के बदले जमीन देकर करतारपुर को भारत में लाने के लिए प्रस्ताव को पाकिस्तान ने ठुकराया
नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर के लिए भारत ने पाकिस्तान के साथ दोनों देशों की जमीन अदला-बदली की मांग की थी, जिसे पाकिस्तानी संसद ने ठुकरा दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने गुरुवार को इस्लामाबाद में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान बिल्कुल भी जमीन की अदला-बदली नहीं करेगा। बता दें कि जमीन के बदले जमीन देकर पाकिस्तान में स्थित करतारपुर वाली जगह को भारत में लाने के लिए भारतीय सरकार ने पाकिस्तान से मांग की थी।

फैजल ने कहा, 'करतारपुर कॉरडोर सिर्फ सिख अल्पसंख्यक समुदाय को वीजा-फ्री कॉरिडोर उपलब्ध करवाने के लिए उनके निवेदन के प्रति बढ़ाया गया एक दोस्ताना कदम था, ताकि वे लोग गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए पाकिस्तान आ सके। फैजल ने कहा कि कॉरिडोर खोलने का फैसला स्टेट-टू-स्टेट के बीच लिया गया था और भारत सरकार इसमें पूरी तरह से शामिल थी।
बता दें कि 14 दिसंबर को पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पाकिस्तान के नारोवाल जिले में स्थित गुरु नानक के अंतिम विश्राम स्थान करतारपुर को भारत में लाने के लिए प्रस्ताव पास किया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने केंद्र सरकार के साथ प्रस्ताव लेने का फैसला किया था, जिसने जमीन के बदले में डेरा बाबा नानक क्षेत्र में 10,000 एकड़ जमीन की पेशकश की थी। पाकिस्तान में स्थित करतारपुर कॉरिडोर इंडो-पाक बॉर्डर से सीर्फ तीन किमी दूरी पर स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications