पाकिस्तान ने एयर स्पेस खाली करने से किया इनकार, बोला-पहले भारत लड़ाकू विमान हटाए
इस्लाबाद: पाकिस्तान से भारत से कहा कि वो कर्मिशियल उड़ानों के लिए अपना एयर स्पेस नहीं खोलेगा। उसने कहा कि जब तक भारत अपनी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों को एयरबेस से नहीं हटाता है, तब तक पाकिस्तान भारत के लिए एयरबेस बंद नहीं रहेगा। पाकिस्तान के विमानन सचिव शाहरुख नुसरत ने संसदीय समिति को यह जानकारी दी। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने कश्मीर में 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।

पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद 26 फरवरी को पूरी तरह से अपना एयर स्पेस बंद कर दिया था। डॉन न्यूज के मुताबिक नुसरत ने सीनेट की स्थाई समिति को बताया कि उन्होंने भारतीय अधिकारियों को सूचना दी है कि पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का भारत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा जब तक वह अपने लड़ाकू विमानों को फॉरवर्ड बेसों से नहीं हटा लेता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पाक से आग्रह किया है कि भारतीय उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र खोला जाए, लेकिन हमने भारत को अपनी चिंता से अवगत कराया और पहले उन्हें लड़ाकू विमानों का हटाने के लिए कहा।
पहली बार पाक खुलकर बोला
ये पहली बार है कि जब पाकिस्तान के किसी सीनियर अधिकारी ने खुले तौर पर बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद अपने हवाई क्षेत्र को फिर से खोलने के लिए इस्लामाबाद की शर्तों के बारे में बारे में कहा है। उन्होंने समिति को आगे बताया कि भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान से संपर्क करके एयर स्पेस के प्रतिबंधों को हटाने के लिए अपील की थी। नुसरत ने कहा कि हालांकि भारतीय अधिकारियों को बताया गया है कि भारतीय एयरबेस अभी भी फाइटर जेट से लदे हुए हैं और पाकिस्तान भारत से उड़ानों के लिए एयर स्पेस नहीं खाली करेगा।
पीएम मोदी के लिए दी थी इजाजत
इससे पहले पिछले महीने भारत कि तरफ से पीए मोदी के लिए पाक हवाई क्षेत्र का उपयोग करने के लिए भारत ने इजाजत मांगी थी। गौरतलब है कि पीएम मोदी को किर्गीस्तान की राजधानी बिश्केक में एससीओ सम्मिट में शामिल होने जाना था, पाक ने तब इजाजत दे दी। लेकिन आखिरी वक्त पर पीएम की फलाइट दूसरे रूट से होकर बिश्केक के लिए रवाना हुई।












Click it and Unblock the Notifications