Pulwama Attack: भारत का आक्रमक रूख उसके लिए ही नुकसानदायक- पाकिस्तान
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद की स्थिति के बारे में रविवार को अफ्रीकी और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के राजदूतों को जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को हुए इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। दरअसल, आतंकवाद को एक राजकीय नीति के तौर पर इस्तेमाल करने में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करने के लिए भारत ने शुक्रवार को दिल्ली में ''पी 5'' राष्ट्रों समेत 25 देशों के राजदूतों को इस बारे में जानकारी दी थी।

पी 5 देशों में अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस शामिल हैं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने रविवार को कहा कि विदेश सचिव तहमीना जनजुआ ने पुलवामा हमले के बारे में विदेश मंत्रालय में राजदूतों को जानकारी दे रही हैं। फैसल ने कहा कि भारत के आरोप बेबुनियाद हैं और नयी दिल्ली का 'आक्रामक रूख उसके लिए ही नुकसानदेह साबित होगा और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा पैदा करेगा।'उन्होंने कहा कि एससीओ राष्ट्रों को पुलवामा हमले के बारे में जानकारी देने के दौरान विदेश सचिव ने ऐसी घटनाओं पर बगैर जांच के फौरन पाकिस्तान पर दोष मढ़ने की भारत की प्रवृत्ति की याद दिलाई। भारत और पाकिस्तान 2017 में एससीओ के सदस्य बने थे।
अस्पताल में भर्ती है जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर, वहीं से दिए थे पुलवामा हमले के निर्देश
ठानकोट हमले के मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर ने अपने संगठन के सदस्यों को पाकिस्तान के रावलपिंडी के आर्मी बेस अस्पताल से पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती बम विस्फोट के निर्देश दिए थे। उसका पिछले चार महीनों से लाइलाज बीमारी का इलाज चल रहा है। बीमारी के चलते उसने यूनाइटेड जिहाद काउंसिल (UJC) की पिछली छह प्रमुख बैठकों में हिस्सा नहीं लिया। यूजेसी, पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित जेहादी समूहों का भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया जाने वाले संगठन है।












Click it and Unblock the Notifications