UN में पाकिस्तान के इस सवाल के जवाब पर भारत ने कहा, 'ढाक के तीन पात'
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर और सर्जिकल स्ट्राइक का राग अलापा है। भारत ने यूएन में कश्मीर मुद्दा पर जवाब देना हमेशा की तरह एक बार फिर मुनासिब नहीं समझा। सयुंक्त राष्ट्र में भारत की पहली सचिव ईनम गंभीर ने पाकिस्तान के कश्मीर मुददे पर सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि इस पर बात करना 'समय की बर्बादी' है।

यूएन में पाकिस्तानी प्रतिनिधि मलीहा लोधी वार्षिक रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की बात इनकार करते हुए कहा कि पड़ोसी देश झूठे दावे करके संघर्ष की स्थिति पैदा कर रहा है। चर्चा में पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने एक बार फिर कश्मीर पर सवाल खड़ा किया लेकिन भारत ने इन सभी बातों को नक्कारखाने की तूती के समान बताया।
यूएन में चर्चा के दौरान लोधी के सवालों का जवाब देने के लिए भारत की ईनम गंभीर को 10 मिनट का वक्त मिला था, लेकिन उन्होंने 45 सेकेंड में अपनी बात करते हुए कहा, 'मेरा प्रतिनिधिमंडल इस सम्मानित सदन का किमती वक्त इस तरह की बातों का जवाब देकर बर्बाद नहीं करना चाहता'।
लोधी ने अपने भाषण में कहा कि भारत झुठे दावे कर सीमा पर युद्ध की स्थिति पैदा कर रहा है और भारत के नेता पाकिस्तान को उकसाने की कोशिश कर रहे है।
आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा वैश्विक मंच पर गाजा की एक घायल लड़की की तस्वीर को कश्मीर में पेलेट गन पीड़िता की तस्वीर के रूप में दिखाई थी, जिसको लेकर बाद में संयुक्त राष्ट्र ने भी आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications