पाकिस्तान के लिए राहत भरी खबर, आ गई PM इमरान खान की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई है। कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आने के बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जिसके बाद बुधवार रात उनकी टेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाकिस्तान के लिए राहत भरी खबर लेकर आई। प्रधानमंत्री इमरान खान का कोविड 19 (Covid19) टेस्ट निगेटिव आया है।

imran-khan
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ज़फ़र मिर्ज़ा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इमरान खान का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। उन्होंने लिखा कि मैं बेहद खुश हूं। इमरान खान का SARS-CoV-2 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया है। आपको बता दें कि इमरान खान की पाकिस्तान के एधी फाउन्डेशन के चीफ अब्दुल सत्तार एधी के बेटे फैसल एधी से मिले थे। उन्होंने 15 अप्रैल को फैसल एधी से मुलाकात की थी। उन्होंने इमरान खान को कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 1 करोड़ रुपए का चेक सौंपा था, लेकिन बाद में पता चला कि फैसल एधी कोरोना पॉज़िटिव हैं। इसके बाद हड़कंप मच गया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का फौरन टेस्ट करवाया गया। इसटेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले कई कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब अफवाहों पर विराम लग गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना महामारी की गंभीरता को देखते हुए को लेकर इमरान खान लगातार लोगों को घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। लोगों को घरों में रहकर ही नमाज पढ़ने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। हालांकि पाकिस्तान के कई शहरों में लॉकडाउन को गंभरती से नहीं लिया जा रहा है। पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस के कुल 9749 मामले सामने आ चुके हैं। 209 लोगों की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+