Pakistan: EVM रहता तो रिजल्ट में ना देरी होती ना धांधली.. पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने चुनाव पर जताया अफसोस

Pakistan Election Result: चुनावी नतीजों में देरी पर नाराजगी जताते हुए राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने शनिवार को कहा, कि अगर 8 फरवरी के आम चुनावों के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल किया गया होता, तो देश मौजूदा संकट से बच जाता।

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) की नई चुनाव प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) आयोग के बड़े दावों के बावजूद नाकाम हो गई, क्योंकि चुनाव नियामक संस्था करीब 80 घंटे बीत जाने के बाद भी सभी निर्वाचन क्षेत्रों के प्रारंभिक परिणामों की घोषणा करने में बुरी तरह से फेल रहा है।

Pakistan Election Result

राष्ट्रपति को आई ईवीएम की याद

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने अपने एक्स हैंडल पर कहा, कि "अगर आज ईवीएम होती, तो मेरा प्रिय पाकिस्तान इस संकट से बच जाता।"

ईवीएम के लिए पूर्व पीटीआई के नेतृत्व वाली सरकार के संघर्षों को याद करते हुए, राष्ट्रपति अल्वी ने कहा, पाकिस्तान में ईवीएम से चुनाव करवाने की काफी कोशिशें की गईं, 50 से ज्यादा बैठकें की गईं, लेकिन ईवीएम को लागू नहीं किया गया।

आपको बता दें, कि इमरान खान की सरकार के दौरान पाकिस्तान में ईवीएम को लेकर काफी बहस हुई थी और इमरान खान ने कई बार भारत में ईवीएम के इस्तेमाल का हवाला दिया था और कहा था, कि इससे चुनावी धांधली बंद हो जाएगी। हालांकि, विपक्ष के कड़े विरोध और ईवीएम में लागत की वजह से बात नहीं बन पाई थी।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने कहा, कि "ईवीएम के लिए हमारे लंबे संघर्ष को याद रखें। ईवीएम में कागजी मतपत्र थे, जिन्हें हाथ से अलग से गिना जा सकता था (जैसा कि आज किया जा रहा है) लेकिन इसमें वोटों की गिनती के लिए एक साधारण इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर/काउंटर भी था।"

राष्ट्रपति ने कहा, कि यदि मशीनों का उपयोग किया जाता, तो मतदान समाप्ति के पांच मिनट के भीतर प्रत्येक उम्मीदवार का रिजल्ट आने लगता।

पीपीपी सहित लगभग सभी राजनीतिक दलों ने 8 फरवरी को मतदान प्रक्रिया के समापन के बाद परिणामों की अविश्वसनीय रूप से धीमी गति पर चिंता व्यक्त की। अभी भी तमाम सीटों के रिजल्ट नहीं आ पाए हैं।

पाकिस्तान चुनाव के अभी तक के परिणामों के मुताबिक, इमरान खान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 102 सीटें जीती हैं, जबकि नवाज शरीफ के पीएमएल-एन ने 73 और बिलावल भुट्टो की पीपीपी ने 54 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि, इमरान खान की पार्टी में चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है और दावा किया है, कि पीटीआई ने 170 से ज्यादा सीटें जीती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+