पाकिस्तान में आतंकी हमला, इमरान खान की पार्टी के उम्मीदवार की मौत

पेशावर। पाकिस्तान में तीन दिन बाद आम चुनाव होने हैं और इससे पहले रविवार को एक बार फिर आतंकियों ने अटैक कर दिया है। पाकिस्तान के पेशावर में हुए सुसाइड अटैक में इमरान खान की पार्टी का नेता और उसके कार ड्राइवर की मौत हुई है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के टिकट से खैबर-पंख्तुख्वा प्रांत से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार इकरमुल्लाह गैंदापुर की इस हमले में मौत हुई है। यह पहली बार है जब आतंकियों ने इमरान खान की पार्टी के नेता को निशाना बनाया है।

पाकिस्तान: अटैक में इमरान खान की पार्टी के उम्मीदवार की मौत

डिस्ट्रिक्ट पुलिस जहीर अफरीदी के मुताबिक, पार्टी उम्मीदवार इकरमुल्ला की एसयूवी कार के पास में खड़े एक शख्स ने खुद को बम से उड़ा दिया। इस सुसाइड अटैक के बाद पीटीआई नेता और ड्राइवर को मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जिसके डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पाकिस्तान में 25 जुलाई को चुनाव होने हैं और आतंकी लगातार चुनावी रैलियों और नेताओं को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली में हुए दर्दनाक आतंकी हमले में 149 लोगों की जान चली गई थी और करीब 200 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।

पाकिस्तान में चुनाव के माहौल को देखते हुए हाल ही में देश में राजनीतिक हिंसा और आतंकी हमलों में इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की सरकारें शुरू से ही कट्टरवाद से निपटने में नाकाम रही है और उसी का ही परिणाम है कि उन्हें इस प्रकार के हमलों को झेलना पड़ रहा है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+