Pakistan Political Crisis: बोलीं रेहम खान- 'बेअक्ल हैं इमरान खान इसलिए झेल नहीं पाई'
इस्लामाबाद, 01 अप्रैल। पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार पर संकट मंडरा रहा है। गुरुवार को इमरान खान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 'वो हार नहीं मानने वाले और आखिरी गेंद तक वो मुकाबला करेंगे इसलिए अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।' उन्होंने कभी विपक्ष पर, कभी अमेरिका पर और कभी नवाज शरीफ पर अपनी सरकार गिराने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया।

इमरान खान होंगे OUT?
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 'एक विदेशी देश ने यह कहते हुए एक संदेश भेजा कि अगर उन्हें नहीं हटाया गया तो देश को घातक परिणाम भुगतने होंगे'। हालांकि कल इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव पर एक बड़ी राहत मिली क्योंकि सदन की कार्रवाई को 3 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया।
Recommended Video

' एहसान फरामोश हैं इमरान खान'
गौरतलब है कि केवल विपक्ष ही नहीं बल्कि इमरान खान इन दिनों अपनों के निशाने पर भी हैं। उनके अपने साथियों ने उनका साथ छोड़ दिया है तो वहीं दूसरी ओर इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान भी उनके खिलाफ बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रही हैं। रेहम खान लगातार इमरान खान को ट्वीट के जरिए घेर रही हैं तो वहीं कल उन्होंने हिंदु्स्तानी चैनलों पर भी बयान देते हुए इमरान खान को एहसान फरामोश बता डाला।

'स्टेंडप कॉमेडी की उम्मीद की जा सकती है'
उन्होंने कहा कि 'अब इस्तीफे का वक्त गुजर गया है,उनकी कुर्सी नहीं बचने वाली, उनकी सरकार के पास बहुमत नहीं है। इमरान को फिल्में बनाने का बहुत शोक है,अब क्रिकेट तो नहीं खेल सकते, लेकिन उनसे कोई स्टेंडप कॉमेडी की उम्मीद की जा सकती है।'

'मैं तो कुछ महीने ही झेल सकी'
रेहम ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि 'इमरान को स्टार बनाने में इंडिया का बहुत बड़ा हाथ है, Pakistan की जनता ने उन्हें चार साल तक बर्दाश्त किया है, मैं तो कुछ महीने ही झेल सकी, इन्हीं सब वजह से हमारी शादी टूटी थी, वो एहसान फरामोश हैं।
'इस आदमी के पास सबकुछ है सिवाय अक्ल के'
तो वहीं इसके बाद रेहम खान ने ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'इस आदमी के पास सबकुछ है सिवाय अक्ल के' इमरान खान की मुखर आलोचक रेहम खान ने कहा कि इमरान खान के पास खुफिया जानकारी नहीं है। मैं उनकी इस बात से सहमत हूं जो उन्होंने कहा कि वो जब बच्चे थे तो पाकिस्तान को आगे बढ़ते हुए देखते थे। क्योंकि उस वक्त देश के पीएम वो नहीं थे ना, उनके आते ही सब चौपट हो गया है। रेहम के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इमरान के पक्ष में हैं तो कुछ लोग रेहम खान को घेरने में लगे हैं।
ये शादी मात्र 10 महीने में ही टूट गई
आपको बता दें कि मालूम हो कि इमरान खान ने अपनी दूसरी शादी साल 2014 में ब्रिटिश-पाकिस्तानी जर्नलिस्ट रेहम खान से की थी लेकिन इस शादी की भी उम्र ज्यादा लंबी नहीं रही और ये शादी मात्र 10 महीने में ही टूट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications