नसीरुद्दीन के बयान के सहारे इमरान ने मोदी पर बोला हमला, कहा- दिखाएंगे कैसे अल्पसंख्यकों से व्यवहार करते हैं

लाहौर। बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बयान के बाद उपजा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनके भीड़ की हिंसा पर दिए गए बयान की गूंज पाकिस्तान में भी सुनाई दी है। शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नसीरुद्दीन के बयान के सहारे पीएम मोदी पर निशाना साधा। इमरान खान ने कहा कि, वह नरेंद्र मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्‍पसंख्‍यकों से व्‍यवहार कैसे किया जाता है।

 पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों को उनके उचित अधिकार मिले

पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों को उनके उचित अधिकार मिले

इमरान खान ने लाहौर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों को उनके उचित अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि यह देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का भी दृष्टिकोण था। उनकी सरकार यह सुनिश्वित करेगी कि अल्पसंख्यक सुरक्षित, संरक्षित महसूस करें और उन्हें 'नये पाकिस्तान में समान अधिकार हों।

भारत में मुस्लिमों को बराबर नहीं माना जाता

भारत में मुस्लिमों को बराबर नहीं माना जाता

इमरान खान ने नसीरुद्दीन शाह का नाम लेते हुए कहा, 'आज के हिंदुस्‍तान में यही हो रहा है। मैं नसीरूद्दीन शाह का पढ़ रहा था, वह जो बातें कर रहे हैं वह बातें जिन्‍ना कह चुके थे। वे समझते थे कि हिंदुस्‍तान में मुसलमानों को बराबर का नागरिक नहीं माना जाएगा। वही आज हिंदुस्‍तान में हो रहा है। खान ने कहा कि, हम मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसे व्यवहार करते हैं। भारत में लोग कह रहे हैं कि अल्पसंख्यकों के साथ समान नागरिकों की तरह व्यवहार नहीं हो रहा है। यदि कमजोर को न्याय नहीं दिया गया तो इससे विद्रोह ही उत्पन्न होगा। इसका उदाहरण बांग्लादेश है।

 देश में एक गाय की मौत की अहमियत पुलिस अफसर की जान से ज़्यादा

देश में एक गाय की मौत की अहमियत पुलिस अफसर की जान से ज़्यादा

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कहा था कि,'हमने बुलंदशहर हिंसा में देखा कि आज देश में एक गाय की मौत की अहमियत पुलिस ऑफिसर की जान से ज़्यादा होती है। इन दिनों समाज में चारों तरफ जहर फैल गया है। उन्होंने कहा, मुझे इस बात से डर लगता है कि अगर कहीं भीड़ ने मेरे बच्चों को घेर लिया और उनसे पूछा कि तुम हिंदू हो या मुसलमान? मेरे बच्चों के पास इसका कोई जवाब नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+