यूक्रेन संकट के बीच PM इमरान खान ने रूस के सामने अलापा कश्मीर राग

मास्को, 25 फरवरी: यूक्रेन संकट के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रूस दौरे पर गए थे। रूस पहुंचे इमरान खान ने एक बार फिर से क्रेमलिन के सामने कश्मीर का राग अलापा है। गुरुवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी पहली शिखर बैठक में इमरान खान ने कश्मीर का मुद्दा उठाया। खान ने कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान को रेखांकित किया और रूस के साथ दीर्घकालिक रिश्तों पर बात की।

 Pakistan PM Imran Khan raises Kashmir issue with Russia as Putin invades Ukraine

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने कैबिनेट सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रूस की दो दिवसीय (23-24 फरवरी) यात्रा पर थे। 23 साल में पाकिस्तान के किसी पीएम की मॉस्को की यह पहली आधिकारिक यात्रा थी। तीन घंटे की बैठक तब हुई जब क्रेमलिन ने यूक्रेन पर एक सैन्य अभियान की घोषणा की। रूस के इस कदम के बाद कई देशों, विशेष रूप से अमेरिका ने मास्को पर सबसे सख्त प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे रूसी अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

बैठक के बाद पाकिस्तानी सरकार द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कश्मीर मुद्दे और रूस के साथ द्विपक्षीय संबंधों सहित मुख्य वार्ता बिंदुओं का उल्लेख किया गया है। इसमें यूक्रेन संघर्ष पर भी खेद व्यक्त किया गया है। बयान में कहा गया है कि, दक्षिण एशिया की स्थिति पर प्रधानमंत्री ने भारत शासित जम्मू और कश्मीर में मानवाधिकारों की गंभीर स्थिति पर प्रकाश डाला और जम्मू-कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की अनिवार्यता को रेखांकित किया।

वहीं रूसी दूतावास द्वारा कहा गया था कि मास्को कश्मीर विवाद पर केवल लाहौर और शिमला समझौतों का पालन करेगा। यह रेखांकित करते हुए कि यह पाकिस्तान और भारत के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए हानिकारक घटनाओं पर भी प्रकाश डाला और उन उपायों की आवश्यकता पर बल दिया जो क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+