रोटी को मोहताज हुआ पकिस्तान, इमरान खान ने लिया बड़ा फैसला
इस्लामाबाद। पहले से भारी आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे पाकिस्तान को अब मंहगाई के चलते दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। देश में खाद्य पदार्थों की आसमान छू रही को लेकर इमरान खान ने बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान के न्यूज पेपर डॉन न्यूज के मुताबिक उन्होंने ऑर्डर दिया है कि नान और रोटी पर दाम कम किया जाएं। उन्होंने आम खाद्य पदार्थों की कीमतों को भी कम करने को कहा है। इस आदेश के देश में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

नान और रोटी की कीमतें कम करने पर जोर
सूचना मामलों पर प्रधानमंत्री की विशेष सहायक डॉ. फिरदौस अशिक अवान ने कहा, प्रधानमंत्री इमरान खान ने कड़ा रुख अपनाते हुए नान और रोटी की बढ़ी कीमतों को उसकी मूल दरों पर लाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आदेश दिया है। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को संघीय मंत्रिमंडल की एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पूरे देश में नान और रोटी की कीमतों को उनकी पिछली दरों पर लाने का निर्णय लिया गया।

12 से 15 रुपये तक बिक रही नान
मंत्री ने कहा कि बुधवार को आर्थिक समन्वय समिति की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे। इसमें तंदूरवालों को गैस और आटे की कीमतों में राहत देने के उपायों पर विचार किया जाएगा। इसका मकसद भी नान और रोटी की कीमतों को कम करना है। वर्तमान में नान देश के विभिन्न शहरों में 12 से 15 रुपये तक बिक रही है। डॉन के मताबिक, गैस के दाम बढ़ने के बाद आटे, नान और रोटी के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

तंदूरवालों के लिए विशेष योजना बना रही है सरकार
कुछ महीने पहले तक नान 8 से 10 और रोटी 7 से 8 रुपए में मिल रही थी। इसके बाद गैस और आटा दोनों महंगे हुए। अब देश के अलग-अलग शहरों में नान करीब 15 और रोटी करीब 12 रुपए की मिल रही है।सरकार तंदूरवालों के लिए विशेष योजना के तहत गैस सिलेंडर और आटा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है।
-
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications