पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और OIC ने भारत पर लगाए मुसलमानों के साथ भेदभाव करने के आरोप
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन (ओआईसी) भारत के खिलाफ हो गया है। ओआईसी ने इमरान के सुर में सुर मिलाते हुए भारत में कोरोना वायरस के इलाज में मुसलमानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि साल 2019 में जब ओआईसी की मीटिंग हुई थी तो पहली बार भारत को भी इनवाइट किया गया था। पीएम इमरान ने एक के बाद एक ट्वीट कीं और लिखा कि भारत में मुसलमानों के साथ वहीं हो रहा है जो जर्मनी में नाजियों ने यहूदियों के साथ किया था।

Recommended Video
OIC ने मोदी सरकार से की अपील
पाक के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी ट्वीट कर भारत की आलोचना की और इस बहाने उन्होंने कश्मीर का जिक्र छेड़ दिया। अल्वी जो इमरान के करीबी हैं उन्होंने लिखा कि कश्मीर के लोगों को अत्यधिक हिंसा, प्रताड़ना और दबाव झेलना पड़ रहा है। अभी तक सरकार की ओर से अल्वी की प्रतिक्रिया पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, इमरान ने देश के मुसलमान समुदाय को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने उनकी टिप्पणी को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत के आतंरिक मसलों में पाकिस्तान हस्तक्षेप न करे। भारत ने कोरोना वायरस के बीच ही पाक की तरफ से जारी आतंकवाद को लेकर इमरान पर पूरी तरह से असफल रहने का आरोप लगाया है। इससे पहले ओआईसी के मानवाधिकार आयोग की तरफ से ट्वीट्स में भारत की आलोचना की गई थी। ओआईसी ने भारत पर आरोप लगाया को कोविड-19 के जरिए देश मे मुसलमानों पर हमला बोला जा रहा है और उन्हें वायरस फैलने के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। ओआईसी ने मीडिया पर भी भेदभाव करने का आरोप लगाया। ओआईसी ने भारत सरकार से अपील की है कि वह इन हालातों को रोकने के लिए कदम उठाए।












Click it and Unblock the Notifications