प्लीज.. प्लीज.. प्लीज कर्ज दे दो... शहबाज ने 6 दिनों में चौथी बार की IMF चीफ से बात, PAK के पास 3 दिन बाकी
Pakistan IMF News: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को दावा किया है, कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से एक या दो दिनों के अंदर पाकिस्तान को 1.1 अरब डॉलर का कर्ज मिल जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कर्ज मिलने की उम्मीद उस वक्त जताई है, जब 30 जून को पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच बेलऑउट पैकेज का वक्त खत्म हो रहा है।
पाकिस्तान को अगर आईएमएफ से कर्ज नहीं मिलती है, तो फिर देश डिफॉल्ट कर जाएगा, लेकिन शहबाज शरीफ ने कहा है, कि आईएमएफ से लोग एक या दो दिनों में मिल जाएघा और पाकिस्तान अपने विदेशी कर्ज को चुकाकर डिफॉल्ट होने से बच जाएगा।

पाकिस्तान के पास 3 दिनों का वक्त
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आईएमएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के साथ टेलीफोन कॉल पर हुई बातचीत के बाद ये उम्मीद जताई है, कि पाकिस्तान को एक या दो दिनों में कर्ज मिल जाएगा। पिछले 6 दिनों में ये चौथी बार है, जब शहबाज शरीफ ने आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर से बात की है।
आपको बता दें, कि पाकिस्तान को अगर 30 जून तक आईएमएफ से कर्ज नहीं मिलता है, तो देश बहुत गंभीर स्थिति में फंस जाएगा, क्योंकि आईएमएफ का बेलऑउट पैकेज प्रोग्राम 30 जून को खत्म हो रहा है और उसके बाद पाकिस्तान को नये सिर्फ से आईएमएफ के साथ बेलऑउट पैकेज के लिए बात करनी होगी और मौजूदा हालात में आईएमएफ से पाकिस्तान को कर्ज की किश्त मिल जाएगी, इसकी संभावना काफी कठिन है।
अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों और अर्थशास्त्रियों को डर है, कि अगर 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले पाकिस्तान को आईएमएफ से 1.1 अरब डॉलर की कर्ज की किश्त नहीं मिलती है, तो पाकिस्तान सरकार इस महीने विदेशी ऋण चुकाने से चूक सकती है, यानि पाकिस्तान डिफॉल्ट कर जाएगा।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित न्यू ग्लोबल फाइनेंशियल पैक्ट शिखर सम्मेलन के मौके पर गुरुवार से शनिवार तक आईएमएफ चीफ से लगातार तीन बार आमने-सामने की मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आईएमएफ प्रमुख से फोन पर आज भी बात की है और उनसे लोन की किश्त जारी करने की गुहार लगाई है।
क्या डिफॉल्ट हो जाएगा पाकिस्तान?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा है, कि आईएमएफ प्रमुख और प्रधानमंत्री ने रुके हुए बेलआउट कार्यक्रम से संबंधित मामलों पर चर्चा की है। जिसके बाद पीएम शहबाज ने उम्मीद जताई है, कि बेलआउट कार्यक्रम के बाकी शर्तो को भी पाकिस्तान फौरन मान लेगा और आईएमएफ पाकिस्तान को एक या दो दिनों में बेलऑउट कर्ज की किश्त जारी कर देगा।
आपको बता दें, कि शहबाज शरीफ की सरकार ने पिछले हफ्ते ही देश की जनता पर 750 मिलियन डॉलर का नया टैक्स थोप दिया है, जो आईएमएफ की प्रमुख शर्तों में से एक थी। लेकिन, शहबाज शरीफ के सामने दिक्कत ये है, कि इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई के खिलाफ जिस तरह से सेना की अदालत में कार्रवाई की जा रही है, उसे आईएमएफ लोकतंत्र के खिलाफ मानता है और उसकी आलोचना कर चुका है।
लिहाजा शहबाज शरीफ ने भले ही दो दिनों में कर्ज मिलने की घोषणा कर दी है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है, कि पाकिस्तान को आईएमएफ से कर्ज नहीं मिल पाएगा और अगर ऐन वक्त पर चीन से कर्ज नहीं मिला, तो पाकिस्तान इस साल के अगले वित्तीय चक्र में डिफॉल्ट कर जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications