पाकिस्तान की हुई भारी बेइज्जती, मलेशिया ने फिर जब्त कर लिया विमान, बकाया नहीं चुकाने पर लिया एक्शन
बेहद खराब आर्थिक हालात से गुजर रहे पाकिस्तान की एक बार फिर से बेइज्जती का सामना करना पड़ा है। मलेशिया ने पाकिस्तान की सरकार कंपनी PIA के एक विमान को जब्त कर लिया है। इसकी वजह बकाया न चुकाना बताया गया है।

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एक बार और अपमान का घूंट पीना पड़ा है। मलेशिया ने पुराना कर्ज न चुका पाने की वजह से एक बार फिर से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के बोइंग 777 विमान को 'जब्त' कर लिया है।
पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज के मुताबिक, मलेशिया के कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लीज विवाद को लेकर बोइंग 777 विमान को जब्त कर लिया गया है।
इस बोइंग 777 विमान को पीआईए ने मलेशिया के साथ लीज व्यवस्था के जरिए हासिल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक पीआईए 4 मिलियन डॉलर के बकाए का भुगतान नहीं कर पाया है।
बकाया राशि चुकाने के लिए मलेशिया की तरफ से कई बार सूचना दी गई थी। हालांकि, आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ये दूसरी बार है जब मलेशिया ने कुआलालंपुर हवाईअड्डे पर बकाए के भुगतान को लेकर पाकिस्तान का विमान जब्त किया है। ये जब्ती का फैसला कर्ज न चुका पाने को लेकर एक स्थानीय अदालत से आदेश मिलने के बाद लिया गया।
इससे पहले मलेशिया ने 27 जनवरी 2021 में भी विमान जब्त कर लिया था। इस पर 172 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। तब भी पाकिस्तान बकाए का भुगतान नहीं कर पाया था। बाद में बकाये के भुगतान के राजनयिक आश्वासन पर विमान को छोड़ा गया था।
पीआईए के अधिकारियों ने जब्ती और विवाद को हल करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर अभी तक कोई भी टिप्पणी नहीं की है। आपको बता दें कि पाकिस्तान इंटरनेशल एयरलाइंस इस समय बेहद खराब आर्थिक दौर से गुजर रहा है।
कोरोना काल के बाद से पाकिस्तान की पूरी एविएशन इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। अब लीज पेमेंट न कर पाने की वजह से पीआईए के विमानों को रोका जाने पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications