इटली में पाकिस्तानी अधिकारी ने किया महिला का शोषण, बर्खास्त, पाकिस्तान की हुई किरकिरी
रोम, 15 मईः इटली में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत को एक महिला अधिकारी का यौन शोषण करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। राजदूत का नाम नदीम रियाज है। उत्पीड़न के खिलाफ सुरक्षा के लिए संघीय लोकपाल ने उत्पीड़न के आरोप साबित होने के बाद इटली में पाकिस्तानी दूतावास के मिशन प्रमुख को बर्खास्त करने का फैसला लिया।

2018 में किया था शोषण
नदीम पर आरोप है कि उन्होंने एम्बैसी में तैनात एक महिला अधिकारी का यौन शोषण किया था। इस मामले की जांच इटली और पाकिस्तान में हुई थी। फिलहाल पाकिस्तान सरकार की तरफ से इस मामले पर कोई टिप्पणी अभी तक नहीं आयी है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक पीड़ित महिला अफसर का नाम सायरा इमदाद अली है। वह ग्रेड 20 की अफसर है। 4 साल पहले 2018 में जब वह रोम में तैनात थी रियाज नदीम वहां हेड ऑफ द मिशन थे।

दूसरे देशों की यात्रा का बनाया दबाव
सायरा ने नदीम पर कुछ समय पहले आरोप लगाए थे। अपने लगाए आरोप में सायरा ने कहा कि रियाज ने उनके साथ कार्यस्थल पर बदसलूकी की थी। उनका यौन शोषण किया था। इससे पहले सायरा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर जानकारी दी थी कि नदीम रियाज के खिलाफ वह केस जीत चुकी हैं। सायरा ने कहा कि रियाज अक्सर उन्हें अपने साथ दूसरे देशों के दौरे पर चलने को कहते थे। कई बार इसका संबंध काम से नहीं होता था। इसके बावजूद उनपर यात्राएं करने का दबाव बनाया जाता था।

50 लाख का लगा जुर्माना
सायरा ने यह भी इल्जाम लगाया कि रियाज ने उन्हें अपने घर के बगल में रहने का दबाव डाला। इशके अलावा सायरा ने कहा कि रियाज की बातचीत का लहजा आपत्तिजनक और बेहद अश्लील होता था। जानकारी के मुताबिक नदीम रियाज की नौकरी जाने के साथ अब 50 लाख पाकिस्तानी रुपये भी देने होंगे।
क्या मनमोहन सरकार की गलत नीति से नेपाल में घुसा चीन? मोदी के पांचवें दौरे का महत्व जानिए












Click it and Unblock the Notifications