Pakistan: पहले देखे पहचान पत्र, फिर 9 यात्रियों को बस से उतारकर बलूच विद्रोहियों ने गोलियों से भूना

Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हमलावरों ने एक बस को रोककर 9 यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बलूचिस्तान के झोब क्षेत्र में हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बस कलेटा से लाहौर जा रही थी।

बस को रोककर बाहर निकाले यात्री

हमलावरों ने बस को रोका और यात्रियों की पहचान उनके पहचान पत्रों के माध्यम से की। इसके बाद, उन्होंने पंजाब से संबंध रखने वाले यात्रियों को बस से उतार लिया और उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर उनकी हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि यात्रियों को बस से उतारकर किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया, जिसके बाद उनकी हत्या की गई।

Pakistan

क्या बोली पाकिस्तानी सरकार?

पुलिस ने मारे गए सभी लोगों के शवों को जब्त कर लिया है और उन्हें बारखान जिले के रेखनी हॉस्पिटल में रखा गया है। अधिकारियों ने इस घटना को एक आतंकी घटना बताया है। फिलहाल, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुग्ती का इस हमले को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने इस कृत्य को आतंकी करार देते हुए चेतावनी दी है।

देश के खिलाफ युद्ध है ये घटना- बलूच CM

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री कहा कि हमलावरों ने जानबूझकर पाकिस्तानी पहचान के कारण मासूम लोगों की जान ली है। उन्होंने यह भी कहा कि इनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हमलावरों को जल्द ही पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने इस हमले को देश के खिलाफ युद्ध करार दिया।

पाकिस्तान के लिए चुनौती बने बलूच विद्रोही

यह ध्यान देने वाली बात है कि बलोच विद्रोहियों ने पाकिस्तान में काफी परेशानी खड़ी कर रखी है। बलोच विद्रोहियों ने हाल ही में क्वेटा, मस्तुंग और लोरालाई में भी हमले किए थे। इससे पहले, पंजाब प्रांत में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को एक भरे बाजार में उड़ा दिया था, जिसमें 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।

सरकार के खिलाफ बलूचियों की जंग

पाकिस्तान की सरकार ने भी इस घटना की निंदा की है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दोषियों को पकड़कर सख्त सजा देने का वादा किया है। इस घटना ने पूरे पाकिस्तान में शोक और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। सरकार ने दोषियों को पकड़ने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने का संकल्प लिया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+