पाक की फिर नापाक हरकत, चीन के साथ चिनाब ब्रिज को लेकर 'जासूसी'! रिपोर्ट में बड़ा दावा
चिनाब ब्रिज को लेकर एक बार फिर से पाकिस्तान और चीन की हरकत सामने आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी जम्मू-कश्मीर के चिनाब ब्रिज, रियासी और रामबन जिलों को जोड़ने वाले रेलवे पुल के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। पाकिस्तान ये एजेंसी चीन के निर्देश पर काम कर रहा है।
जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज का हाल ही में परीक्षण शुरू हुआ है, जिससे जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है। इस पुल को जम्मू कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़े के लिए अहम माना जा रहा है।

इस बीच न्यूज प्लेटफॉर्म इंडिया टुडे ने एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि पुल के बारे में अहम जानकारी पाकिस्तानी और चीनी दोनों खुफिया एजेंसियों ने जुटाई है।
20 साल में पूरा हुआ प्रोजेक्ट
सरकार को जम्मू के रियासी जिले में पुल को पूरा करने में 20 साल से अधिक का समय लगा. यह 272 किलोमीटर लंबा पुल ऑल-वेदर रेलवे सेक्शन का हिस्सा है जो जम्मू से होकर गुजरेगा और इसका अंतिम गंतव्य कश्मीर घाटी होगा। प्रोजेक्ट के पूरा होने की कोई समय सीमा नहीं है। दरअसल, मौके पर कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली सड़क अक्सर सर्दियों के दौरान कट जाती है क्योंकि भारी बर्फबारी के कारण राजमार्ग बाधित हो जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिनाब ब्रिज के साथ, भारत को अशांत सीमा क्षेत्र में रणनीतिक लाभ मिलेगा। कश्मीर का हिमालयी क्षेत्र, जो लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव का केंद्र रहा है, एक नई रेलवे लाइन के साथ एक प्रमुख बुनियादी ढांचा पाने के लिए तैयार है जो 50 से अधिक राजमार्गों, रेलवे और बिजली प्रोजेक्ट का हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications