कुर्सी गंवाने के बाद बदले इमरान खान के सुर, कहा- 'PAK सेना देश में उनसे ज्यादा महत्वपूर्ण'
इस्लामाबाद,21

कुर्सी गंवाने के बाद बदले इमरान खान के सुर
इमरान खान ने ट्विटर स्पेस पर अपने समर्थकों के लगभग सभी सवालों का जवाब दिया , उनकी पार्टी पीटीआई का दावा है कि इस कार्यक्रम को 1.60 लाख लोगों ने लाइव सुना जो दुनिया में एक रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि इमरान खान के कार्यक्रम के ठीक पहले ही जनरल बाजवा ने इमरान के उन समर्थकों को चेतावनी दी थी जो कि 'चौकीदार चोर है' जैसे सेना विरोधी नारे लगा रहे थे। इसलिए कहा जा रहा है कि इमरान खान ने बाजवा के गुस्से को शांत करने के लिए अब सेना की तारीफ की है।

इमरान खान ने जनता से अपील की
अपने लाइव सेशन में इमरान खान ने जनता से अपील की है कि वो उन्हें संसद में दो तिहाई बहुमत दें, जिससे देश में एक स्थाई सरकार बन सके और देश में सुधार हो। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव लाने के लिए सिस्टम में महत्वपूर्ण बदलाव जरूरी है।उन्होंने ये भी कहा कि जब वो सत्ता में थे तो उन्हें सहयोगी दलों के ब्लैकमेलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

'नवाज शरीफ को मिलती है माफी तो करेंगे विरोध'
यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर अगर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ वापस आते हैं और एक और माफी पाते हैं तो वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि ये न्यायिक सिस्टम की बदनामी करेगा और फिर लोग इस पर भरोसा नहीं करेंगे इसलिए वो लोगों को सड़कों पर लाएंगे और इसका विरोध करेंगे।
स्वतंत्रता संग्राम शुरू करने की अपील
आपको बता दें कि इमरान खान सरकार के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसको 174 वोट मिले। सरकार गिराने के लिए इमरान अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया था।
अमेरिका के इशारे पर आया था अविश्वास प्रस्ताव
उनका कहना था कि अमेरिका के इशारे पर ही ये अविश्वास प्रस्ताव आया है। इसके पीछे की वजह उनकी रूस यात्रा भी थी, जिससे अमेरिका चिढ़ा हुआ था। फिलहाल सत्ता गंवाने के बाद इमरान खान अब लोगों से दोबारा स्वतंत्रता संग्राम शुरू करने की अपील कर रहे हैं, उनका कहना है कि जनता ही सर्वोपरि है और वो एक बार फिर से इतिहास रचेगी।












Click it and Unblock the Notifications