PAK पीएम की 'कातिल मुस्कान' पर फिदा हुईं मंत्री गुल, कहा-करिश्माई शख्स हैं इमरान खान , Video

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मामलों की संघीय राज्य मंत्री जरताज गुल इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं, वजह उनका कोई भारत के खिलाफ बयान नहीं है बल्कि उनका एक वीडियो है, जिसकी वजह से उनकी बातें इस वक्त भारत-पाक में ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी हो रही है,दरअसल वायरल वीडियो एक इंटरव्यू का है, जिसमें वो अपने पाक पीएम इमरान खान की खुलकर तारीफ कर रही हैं, खास बात ये है कि गुल अपनी पीएम की तारीफ उनके कामों को लेकर नहीं कर रही हैं बल्कि गुल अपने पीएम इमरान खान की स्माइल और लुक के कसीदे पढ़ रही हैं।

कातिल मुस्कुराहट के मालिक हैं पीएम इमरान खान

गुल ने वीडियो में कहा कि अगर आप प्रधानमंत्री इमरान खान की बॉडी लैंग्वेज की बात करना चाहते हैं तो मुझे लगता है कि वह बेहरीन और करिश्माई व्यक्ति हैं, वह जब भी बैठक कक्ष में दाखिल होते हैं और कोई समस्या हो, तो उनकी कातिल मुस्कुराहट और उनका करिश्मा हमारे संदेह को गायब कर देता है, उनकी बॉडी लैंग्वेज काफी सकारात्मक है, जो कि लोगों के अंदर जोश भर देती है।

जरताज गुल का वीडियो हुआ वायरल

जरताज गुल का वीडियो हुआ वायरल

गुल के इस बयान पर सोशल मीडिया पर काफी मिलीजुली प्रतिक्रिया आई है, कुछ लोग गुल के इस बयान की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने ट्वीट किया है कि इस पूरी दुनिया में गुल सर्वाधिक बिना काम वाली महिला मंत्री हैं तो किसी ने ने ट्वीट किया कि खूबसूरत हैं..प्रधानमंत्री से और क्या चाहते हैं आप?

कौन हैं जरताज गुल?

कौन हैं जरताज गुल?

गौरतलब है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की नेता जरताज गुल का जन्म साल 1994 में फाटा में हुआ था, उनके पिता अहमद जई सरकारी अफसर रह चुके हैं, जरताज गुल की गिनती खूबसूरत महिला राजनेताओं में होती है, जरताज गुल की शुरुआती पढ़ाई पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तून में पूरी हुई, जिसके बाद ग्रेजुएशन करने के लिए जरताज लाहौर आ गईं, जहां उन्होंने क्वीन्स मेरी कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की।

खूबसूरत नेताओं में होती है गुल की गिनती

खूबसूरत नेताओं में होती है गुल की गिनती

इसके बाद उन्होंने फाइन आर्ट्स में एमए किया, जरताज गुल को इमरान खान की राजनीतिक सोच को काफी पसंद थी, जिस वजह से वे पीटीआई की मेंबर बन गईं, साल 2010 में जरताज गुल की शादी डीजी और पीटीआई के मेंबर हुमायूं रजा खान से हुई, इसके साथ ही उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत भी हुई और बेहद ही कम समय में वो पाक राजनीति का एक चर्चित चेहरा बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+