दाऊद के साथ क्या हुआ? पाकिस्तान में अचानक इंटरनेट बंद हुआ तो पत्रकारों ने भी जताई अनहोनी की आशंका
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम एक बार फिर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी चर्चा है कि दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती है। उसे जहर दिए जाने की आशंकाएं जताई गई हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तान में भी दाऊद को जहर दिए जाने की चर्चा है। काजमी ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दिया है। और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

आरजू काजमी ने कहा कि ये बहुत सनसनीखेज खबर है। पाकिस्तान में अचानक सब कुछ ठप्प हो गया है। इसकी संभावना अधिक है कि इस मुद्दे पर बातचीत न हो सके, कोई ऐसी चर्चा न कर सके इसलिए इंटरनेट सर्विस बंद हो गया है।
आरजू ने इस ओर भी इशारा किया कि डर की वजह से कोई इस बात की पुष्टि नहीं करेगा कि दाऊद इब्राहिम वाकई में अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि कौन इस बात को कंफर्म करेगा और कौन कंफर्म कर सकता है। आप लोग जानते हैं कि अगर कोई भी नाम लेगा या कुछ भी कंफर्म करने की कोशिश करेगा तो फिर उसकी भी शामत आ जाएगी।
पाकिस्तान में इंटरनेट बंद
आरजू ने आगे कहा कि ये सब चीजें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि दाल में कुछ काला तो जरूर है। इसकी वजह यह है कि पाकिस्तान में इस समय चाहे वह ट्विटर हो या गूगल सर्विसेज हो या फिर यूट्यूब हो, ये सभी जो ऐसी जगहें हैं जहां पर लोग बात कर सकते हैं या वीडिया जारी कर सकते हैं या फोटो के साथ कुछ लिख सकते हैं, ऐसे सभी प्लेटफॉर्म को डाउन कर दिया गया है।
आरजू ने आगे कहा कि पाकिस्तान में ना तो ट्विटर ओपन हो रहा है ना ही गूगल सर्विसेज चल रही और ना ही यूट्यूब चैनल काम कर रहे हैं। ये सारी सर्विसेज एकदम से क्यों डाउन हो गई हैं। कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर है। कोई बात ऐसी जरूर है, जिसको छुपाया जा रहा है। अचानक से ये सब नहीं हो सकता है।
ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान खान की डिजिटल रैली की वजह से अचानक इंटरनेट ठप कर दिया गया है मगर पाकिस्तान के ही कुछ पत्रकार इस पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। एक अन्य पाकिस्तानी पत्रकार आलिया शाह ने भी इस दावे पर संदेह जताया है। आलिया शाह ने सवालिया लहजे में पूछा है कि पाकिस्तान में इंटरनेट बंद है। ये डॉन के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से हुआ है या फिर इमरान खान के वर्चुअल जलसा की वजह से?












Click it and Unblock the Notifications