पाकिस्तान में एक साथ 5 हिन्दू लड़कियों का अपहरण, धर्म बदलकर करवाई गई शादी, गूंगी बनी शहबाज सरकार
पाकिस्तान में हिन्दुओं का नामोनिशान एक दिन मिट जाएगा। हिन्दुओं से अकसर ईशनिंदा का आरोप लगाकर उनकी जमीन छीन ली जाती है, तो बेटियों का अगवा कर लिया जाता है।

Pakistan Hindu Girl: पाकिस्तान में एक साथ पांच हिन्दू लड़कियों के अपहरण की खबर सामने आई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिमों की भीड़ ने हिन्दुओं के गांव पर हमला कर पांच लड़कियों का अपहरण कर लिया है।
रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि पांचों लड़कियों को उनके घरों से अगवा किया गया और गांव में मुस्लिम चमरपंथियों की भीड़ ने लूटपाट मचाई है।
बताया जा रहा है, कि हिन्दु लड़कयों का अपहरण करने के बाद उनका धर्म परिवर्तन करवाया गया और फिर मुस्लिमों के साथ उनकी जबरदस्ती शादी करवा दी गई है। पाकिस्तान के हिन्दू नेता शिवा कच्छी ने ट्वीट करते हुए कहा है, कि पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पांच हिन्दू लड़कियों का अपहरण
शिवा कच्छी ने ट्वीट करते हुए हिन्दू लड़कियों के अपहरण की पुष्टी की है और उन्होंने कहा है, कि पांच लड़कियों को गांव में घुसकर, घरों पर हमला कर अगवा किया गया है।
शिवा कच्छी के मुताबिक, ये घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के इस्लामकोट, थार की है, जहां अपहरण की गई हिन्दू लड़कियां मेघवार समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और लड़कियों के परिवारवालों का बुरा हाल हो चुका है।
उन्होंने लिखा है, कि अपहरण करने वाले जांझी मुस्लिम समुदाय से ताल्लकु रखते हैं, जो इलाके में अपना काफी प्रभाव रखता है और उन्होंने पांचों हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवा दिया है और मुस्लिम लड़कों से उनकी शादी करवा दी गई है।
शिवा कच्छी ने कहा है, कि हिन्दू परिवारों ने जान और सम्मान बचाने के लिए दहशत में आकर गांव छोड़ दिया है। उन्होंने कहा है, कि मुस्लिम समुदाय के लोग हिन्दुओं के घरों में घुसते हैं, लड़कियों का अपहरण करते हैं, उन्हें प्रताड़ित करते हैं, उनका धर्म परिवर्तन करते हैं और फिर जबरदस्ती शादी करवा देते हैं, लेकिन पुलिस मौके पर बार बार फोन करने के बाद भी नहीं पहुंचती है।
सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं
पाकिस्तान में हिन्दुओं पर हमले की ये कोई पहली खबर नहीं है और ना ही ये आखिरी खबर है। अगले कुछ सालों में पाकिस्तान से हिन्दुओं का नामोनिशान मिट जाएगा, लेकिन वहां की सरकारें हाथ पर हाथ धड़ी बैठी रहती हैं। असलियत ये है, कि हिन्दुओं को मुसलमान बनाने की प्रक्रिया में पूरा पाकिस्तान शामिल है और यही वजह है, कि हिन्दुओं की आबादी अब कुछ लाख में ही बची है।
शिवा कच्छी ने आज फिर से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो समेत, तमाम पुलिस अधिकारियों और शासन प्रशासन के लोगों को टैग किया है और कहा है, कि 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने कहा, कि अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस 24 घंटे के बाद गांव तक भी नहीं पहुंची है।
इससे पहले पिछले साल जून में, किशोर हिंदू लड़की करीना कुमारी के साथ भी यही किया गया और अपहरण के बाद उसका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम शख्स से उसकी शादी करवा दी गई। करीना कुमारी ने कोर्ट में भी यही बयान दिया था, लेकिन उसके बाद भी आरोपी छूट गया।
पिछले साल मार्च में, तीन हिंदू लड़कियों सतरन ओद, कविता भील और अनीता भील का अपहरण कर लिया गया था, उन्हें इस्लाम में परिवर्तित किया गया और आठ दिनों के भीतर मुस्लिम पुरुषों से शादी कर ली गई।
एक अन्य मामले में पिछले साल 21 मार्च को सुक्कुर के रोहरी में पूजा कुमारी की उनके घर के बाहर बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में एक पाकिस्तानी मुस्लिम शख्स उससे शादी करना चाहता था लेकिन उसने मना कर दिया और कुछ दिनों बाद उसने और उसके दो साथियों ने उस पर गोलियां चला दीं।
Recommended Video

पाकिस्तान में सिर्फ युवा किशोर लड़कियां ही नहीं, बल्कि वृद्ध हिंदू महिलाएं भी अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की शिकार हुई हैं।
पिछले साल ही, चार बच्चों की मां गोरी कोहली को सिंध के खिप्रो से अगवा कर लिया गया था और बाद में पता चला, उसके बच्चों को मारने की धमकी देकर उसे मुसलमान बना दिया गया और उसकी दूसरी शादी आरोपी एजाज मर्री से ही करवा दी गई। हैरत की बात ये थी, कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications