On Camera: इमरान खान की रैली में गोलियों की तड़तड़ाहट, PTI ने कहा- ये शर्मनाक
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में रविवार देर शामल एकत्र हुए पीटीआई कार्यकर्ताओं ओर समर्थकों पर फारयिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग का वीडियो शेयर करते हुए पीटीआई ने कहा कि पाकिस्तान के लिए ये बेहद शर्मनाक है। हालांकि पाकिस्तानियों को आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इमरान खान की पार्टी ने शहबाज सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बार- बार शर्मनाक घटनाएं ये दिखाती हैं, कि सत्ताधारी पार्टी किस हद तक गिर सकती है।

घटना का वीडियो पीटीआई ने शेयर किया और शहबाज सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीटीआई की ओर से एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, "पाकिस्तानी इस अघोषित मार्शल कानून के दृश्यों के आदी हो गए हैं। इस्लामाबाद में इमरान खान और पीटीआई की रैली के लिए बड़ी संख्या में एकत्र शांतिपूर्ण पाकिस्तानियों पर इस्लामाबाद पुलिस द्वारा भारी गोलाबारी की गई...अवैध, सत्तावादी शासन द्वारा बार-बार शर्मनाक, घृणित, हताश, कायरतापूर्ण व्यवहार...ये शर्मनाक, गैरकानूनी कृत्य लोगों के 'हकीकी आज़ादी' के लिए लड़ने के संकल्प को मजबूत करते हैं।"
Scenes Pakistanis have grown accustomed to in this #UndeclaredMartialLaw.
Heavy shelling by Islamabad police on peaceful Pakistanis gathered in massive numbers for Imran Khan & PTI’s rally in Islamabad.
Shameful, despicable, desperate, cowardly behavior by the illegitimate,… pic.twitter.com/x910kL7anC
— PTI (@PTIofficial) September 8, 2024
बता दें कि पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रिहा करने की मांग की जा रही है। इमरान खान के राजनीतिक दल- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थकों ने इमरान खान की 'तत्काल रिहाई' की मांग करते हुए पंजाब प्रांत में आंदोलन शुरू करने के संकेत दिए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई रैली खत्म होने की समय सीमा पूरी होने के बाद किसी भी अप्रिय घटना से सख्ती से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। इसक बीच रविवार को इस्लामाबाद में प्रदर्शन के दौरान फायरिंग की घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
एसएसपी समेत कई सुरक्षाकर्मी घायल
पाकिस्तान के न्यूज चैलन जियो न्यूज ने एक रिपोर्ट में कहा कि पीटीआई की इस्लामाबाद रैली में शामिल इमरान खान के समर्थक प्रदर्शन की ली गई अनुमति की समय सीमा समाप्त होने के बावजूद सड़कों पर डटे रहे। वे यहीं नहीं रुके और बैरिकेट्स को तोड़कर इस्लामाबाद पहुंच गए। इस दौरान प्रशासन और पीटीआई कार्यकर्ताओं को बीच झड़प भी हुई। पीटीआई कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद पुलिस पर पथराव किया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शोएब खान सहित कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।
,












Click it and Unblock the Notifications