अब 'हलाल दस्‍ता' से कश्‍मीर में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा पाकिस्‍तान

इस्लामाबाद। भारत और कश्मीर घाटी में नए तरीके से खून खराबे को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की टॉप खुफिया एजेंसी ISI साजिश रचने में लग गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव को बढ़ावा देने के लिए पाक की प्रमुख खुफिया एजेंसी अब नई चाल से का दहशतर फैलाने के लिए आतुर है। पिछले कई सालों से आतंकवादियों की मदद से ISI भारत में कई हमला करा चुका है, लेकिन इस बार नई साजिश के तहत कश्मीर घाटी में आतंक मचाने के लिए एक स्पेशल यूनिट तैयार कर रहा है।

भारत और कश्मीर घाटी में नए तरीके से खून खराबे को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की टॉप खुफिया एजेंसी ISI साजिश रचने में लग गया है

जी न्यूज की रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडियन आर्मी से लड़ने के लिए पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी ISI ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर एक फौज खड़ी है जिसका नाम है हलाल दस्ता। इन सूत्रों के मानें तो यह स्पेशल टीम लाइन ऑफ कंट्रोल पर बहुत बड़ी स्ट्राइक को अंजाम दे सकती है।

इस हलाल दस्ता का काम पाकिस्तानी आर्मी की तरह ही होगा, जो समय-समय पर भारतीय सीमा में घुसपैठ कर हमले को अंजाम देती है।

सूत्रों के अनुसार, ISI ने सावधानीपूर्वक सबसे पहले एलओसी के करीब सुरनकोट और पूंछ के इलाकों को अपने इस एक्शन प्लान को अंजाम के लिए चुना है। इस नए एक्शन प्लान पर काम करने के लिए ISI के अधिकारियों ने हाल ही में लश्कर के शीर्ष कमांडर, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन से अपनी नई खतरनाक योजना के लिए एक खाका तैयार करने के लिए बैठक की थी।

भारतीय एजेंसियों ने नौगांव, उरी, तंगधार, कृष्णा घाटी, पूंछ नौशेरा में सुरक्षा बलों को चेतावनी जारी की है। पिछले कई महीनों से ना सिर्फ कश्मीर घाटी में दहशत को बढ़ावा मिला है, बल्कि कई आर्मी कैंपों पर भी हमले हुए हैं। हालांकि, इंडियन आर्मी ने कश्मीर में छिपे आतंकियों को ढूंढ को मारने में काफी हद तक सफल रही है।

आपको बता दें कि टॉप यूएस जनरल जोसेफ डनफोर्ड बुधवार को कहा था कि पाकिस्तान की प्रमुख खुफिया एजेंसी ISI के लिंक कई आतंकी समूहों से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+