पाकिस्तान फंसा दो बदमाश ‘शरीफों’ के बीच

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तान में सच में तो दो बदमाश शरीफ हैं। ये पढ़कर चौंकिए नहीं। बदमाश कैसे हो सकता है शऱीफ, आप ये कह सकते हैं। पर हम आपको बताते हैं कि वहां पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आर्मी चीफ राहिल शरीफ सच में बदमाश शरीफ हैं।

भारत को देते दोष

दोनों इन दिनों अपने देश के अवाम का ध्यान उनके मूल सवालों से हटाने के लिए भारत को किसी न किसी रूप में दोषी ठहरा रहे हैं। पाकिस्तान में हालिया कई बम धमाकों के लिए नवाज शरीफ भारत की एक खुफिया एजेंसी को दोष दे रहे हैं संकेतों में। उनके कई मंत्री भी यही कर रहे हैं। यानी अपने निकम्मेपन का वे दोष भारत को दे रहे हैं।

गरीबी से लेकर बेरोजगारी

पाकिसतान में बेरोजगारी, गरीबी, जहालत चारों तरफ पसरी हुई है। इनका सरकार के पास कोई इलाज नहीं है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इसी के चलते शरीफ को समझ आ गया है कि वे धमाकों के लिए भारत को दोष दे कर अपनी कमियों पर पर्दा डाल सकते हैं।

राग कश्मीर

उधर, राहिल शऱीफ अब कश्मीर का राग अलापने लगे हैं। वे कह रहे हैं कि कश्मीर पाकिस्तान का अंग है। कभी उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के हालात देखे होते तो उन्हें समझ आ जाता हैं कि वहां पर हालात किस हद तक बदत्तर हो चुके हैं। जबकि भारत में जम्मू-कश्मीर में खुशहाली है। विकास के रास्ते पर चलने लगा है सूबा। राहिल के भाई 1971 की जंग में मारे गए थे।

शायद इसी के चलते उहें भारत से खुन्नस है। पर उन्हें समझना होगा कि वे अपने देशवासियों का ध्यान दूसरी तरफ भटका कर अपना ही नुकसान कर रहे हैं। उन्हें चाहिए कि वे अपने देश के बड़े बदमाश शरीफ यानी नवाज शऱीफ पर दबाव डाले ताकि उनके देश में चौतरफा विकास शुरू हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+