पीएम मनमोहन की ओबामा से मुलाकात, कहा आतंकवाद का केन्द्र है पाकिस्तान

PM meets Obama, says Pakistan remains epicentre of terror
नयी दिल्ली। अमेरिका दौरे पर गए भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिका के ऱाषट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की। ओबामा के साथ मुलाकात में पीएम के निशाने पर पकिस्तान रहा। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ एतिहासिक मुलाकात में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिका को सचेत करते हुए पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र करार दिया।

ऐसा पहली बार है जब पीएम मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। उसे आतंकवाद का केन्द्र बताया है। जहां पीएम ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने की कोशिश की तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने जम्मू में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और इस हमले में शहीद हुए सैनिकों और नागरिकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पिछले तीन सालों के बाद पहली बार दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच ये पहली द्विपक्षीय मुलाकात थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री अपने साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी ले गए थे। इस मुलाकात के वक्त पीएम के साथ विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन, विदेश सचिव सुजाता सिंह और अमेरिका में भारत की राजदूत निरुपमा राव मौजूद थीं।

जम्मू में सेना के कैंप पर पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पड़ोसी देश से आतंकवाद को जारी समर्थन से राष्ट्रपति ओबामा को अवगत कराया। पीएम ने पाकिस्तान को भारतीय जमीन पर आतंकवादी गतिविधियों को चलाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+