अमेरिकी सांसद का दावा- अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे में पाकिस्तान इंटेलिजेंस की अहम भूमिका

वॉशिंगटन, अगस्त 23: तालिबान ने राजधानी काबुल समेत देश के अधिकांश हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। हालिया घटनाक्रम पर अमेरिका और कई यूरोपीय देशों ने चिंता जताई है। अमेरिका के रिपब्लिकन सांसद स्टीव चाबोट ने इस स्थिति के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। स्टीव चाबोट ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान और उसकी गुप्तचर सेवा ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Pakistan intelligence service played key role in fostering Taliban take over Afghanistan Steve Chabot

रिपब्लिकन सांसद स्टीव चाबोट ने कहा कि इस्लामाबाद को उस संगठन की जीत का जश्न मनाते देखना बेहद घृणित करने वाला है, जो अफगानिस्तान के लोगों के लिए अनकही क्रूरता लाएगा। 'इंडिया कॉकस' के सह-अध्यक्ष चाबोट ने 'हिंदू पॉलिटिकल एक्शन कमेटी' के रविवार को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत के अफगानिस्तान के उन धार्मिक अल्पसंख्यकों का स्वागत करने के कदम की सराहना की, जिनके पास तालिबान के शासन से डरने के उचित कारण हैं।

अमेरिका सांसद ने आगे कहा कि, इससे उलट, हम सभी को पता है कि पाकिस्तान और खासकर उसकी गुप्तचर एंजेंसी आईएसआई ने तालिबान के पैर पसारने और देश पर कब्जा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पाकिस्तानी अधिकारियों को उस संगठन की जीत का जश्न मनाते देखना बेहद घृणित करने वाला है, जो अफगानिस्तान के लोगों के लिए अनकही क्रूरता लेकर लाएगा।

उन्होंने कहा कि, हालांकि, पाकिस्तान द्वारा धार्मिक अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे उत्पीड़न पर यहां अमेरिका की तुलना में बहुत कम ध्यान दिया जाता है, जिसका वह हकदार है। अच्छा होगा कि हम अपने साथी नागरिकों को इन दुर्व्यवहारों के बारे में जानकारी दें। उत्पीड़न विशेष रूप से अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और और कम उम्र की हिंदू लड़कियों का बड़े उम्र के मुस्लिम पुरुषों से जबरन विवाह करने की जघन्य प्रथा इस तरह के उत्पीड़न को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप महज अफवाह नहीं है।

रिपब्लिकन सांसद ने कहा कि प्रमुख समाचार संगठनों और मानवाधिकार समूहों ने इन प्रथाओं को उजागर किया है, जिसमें लड़कियों को किशोरावस्था में उनके परिवारों से अलग कर देना और उनका जबरन विवाह कराने जैसी दिल दहला देने वाली कहानियां शामिल हैं। इन उत्पीड़नों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। अमेरिका में करीब 60 लाख हिंदू हैं और पूरे देश में हिंदू निर्विवाद रूप से समाज का एक अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा, '' मजबूत कार्य नैतिकता एवं उच्च शिक्षा प्राप्त कर हिंदू अमेरिकी सपने को साकार करने में भूमिका निभाते हैं। ये गुण हिंदुओं को देशभर के समुदायों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका देता है और वे उन समुदायों की कई तरह से मदद भी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+