'नया पाकिस्तान' को पहला झटका, इमरान ने गैस की कीमतों में किया 143 फीसदी इजाफा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गैस की कीमतों में 143 फीसदी का इजाफा कर अपने मुल्क के लोगों को तगड़ा झटका दिया है। पाकिस्तान के करोड़ो लोगों के लिए मंगलवार की सुबह किसी झटके से कम नहीं थी, जब उन्हें पता चला की अगले माह से गैस का बिल उनकी जेबें साफ करने वाला है। पाकिस्तान में इमरान सरकार ने उपभोक्ताओं से 94 अरब रुपये वसूलने के लिए यह फैसला लिया है। यह निर्णय घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं दोनों को रुलाने वाला है।

इमरान ने गैस की कीमतों में किया 143 फीसदी इजाफा

पाकिस्तान में गैस की कीमतों में वृद्धि का फैसला मंत्रिमंडल की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने सोमवार शाम को लिया, जिसके बाद पेट्रोलियम मंत्री गुलाम सरवर खान ने इसकी घोषणा की। खान ने कहा, 'ईसीसी ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की कीमतों में 10 से 143 फिसदी स्लैब तक कीमते बढ़ाने का फैसला लिया है।'

अगले माह अक्टूबर से गैस के बिल सभी को रुलाने वाला है, जो सरकार के खजाने में 94 अरब रुपये डालेगा। कैश क्रंच से जूझ रहे सरकार लिए यह बड़ा कदम हो सकता है, लेकिन जनता में जबरदस्त रोष दिखाई दे रहा है।

कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए गैस की कीमत 30 प्रतिशत से बढ़कर 57 प्रतिशत हो जाएगी, जिससे फर्टिलाइजर, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, बिजली उत्पादन, सीमेंट और संपीड़ित प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि होने की पूरी-पूरी संभावना जताई जा रही है।

इमरान के मंत्री ने तर्क देते हुए कहा कि गैस कंपनियां घाटे में चल रही है, इसलिए पुरानी कीमतों से गैस सप्लाय को जारी नहीं रखा जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान की कई गैस कंपनियों ने तो कीमतों में 186 फीसदी तक इजाफा करने का प्रस्ताव रखा है। इमरान के इस फैसले के बाद पाकिस्तान में विपक्ष इमरान सरकार पर हमलावर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+