जेल में देसी घी में बना चिकन-मटन खाते हैं इमरान, सरकार ने SC में बताया, क्या झूठ बोल रही थी बुशरा बीबी?

सरकारी खजाने के तोहफे बेचने के मामले में 3 साल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में अब सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। इमरान खान के लिए जेल में अंग्रेजी शौचालय भी बनाया गया है।

रविवार को पंजाब के आईजी जेल मियां फारुख नजीर ने अटक जेल का दौरा किया था। यहीं पर इमरान खान कैद हैं। मियां फारुख नजीर ने बताया कि इमरान खान ने भी उन्हें जेल में मिल रहीं सुविधाओं पर संतोष जाहिर किया है।

Imran Khan in jail

अटक जेल के चीफ ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को एक लिस्ट सौंपी है। इसमें बताया गया है कि खान को जेल में भी देसी घी में पकाया गया चिकन और मटन मुहैया कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, उन्हें शहद भी दी जाती है।

दरअसल पिछले हफ्ते खान की पत्नी बुशरा बीबी ने जेल में पति से मुलाकात की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दायर की। इसमें इमरान की सजा माफ करने की अपील की गई थी।

बुशरा के मुताबिक, इमरान खान की जिंदगी को खतरा है। खराब सुविधाएं मिलने की वजह वो बीमार हो गए हैं और बेहद कमजोर हो गए हैं।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान अटक जेल के सुपरिन्टेंडेंट को तलब किया गया। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के कुछ अफसरों को भी बुलाया गया।

सुप्रीम कोर्ट में अटक जेल के चीफ ने एक लंबी फेहरिस्त सौंपते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को जेल मैनुअल की तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुताबिक खान की मांग के हिसाब से उनका डाइट प्लान बनाया गया है। उन्हें हफ्ते में दो दिन चिकन और एक दिन मटन दिया जाता है। दोनों ही डिश देसी घी में बनाए जाते हैं।

जेल अधिकारियों के अनुसार, इमरान की सेल में एक बिस्तर, तकिया, चटाई, कुर्सी, एयर कूलर और टेबल मौजूद हैं। इसके अलावा अलग से उन्हें एक पंखा और कुछ धार्मिक किताबें दी गई हैं। खजूर, शहद, टिश्यू पेपर और परफ्यूम भी खान के लिए मौजूद हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इमरान खान की जेल के बाहर लगे सिक्योरिटी कैमरे की भी जगह बदलने की समीक्षा की जा रही है। इससे पहले इमरान खान ने आरोप लगाया था कि सिक्योरिटी कैमरे की वजह से उनकी नीजता का उल्लंघन हो रहा है क्योंकि उनके शौचालय की दीवार बहुत छोटी है और कैमरे से जेल के भीतर का सब दिखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+