पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ किया टिट-फॉर-टेट, US डिप्लोमेट्स को 40 KM के दायरे में रहने को कहा
इस्लामाबाद। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच डिप्लोमेटिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले अमेरिका ने अपने यहां पाकिस्तानी डिप्लोमेट्स पर ट्रैवलिंग प्रतिबंध लगाए थे। उसके बाद अब पाकिस्तान ने भी कुछ ऐसा ही दांव खेला है और इस्लामाबाद में अमेरिकी डिप्लोमेट्स को कहा है कि अगर वे अपने दूतावास से 40 किमी से ज्यादा ट्रैवलिंग करते हैं, तो उन्हें सरकार से अनुमति लेनी होगी।

पाकिस्तान सरकार ने अमेरिकी डिप्लोमेट्स को साथ में यह भी कहा है कि अगर इस प्रकार की कोई ट्रैवलिंग करते हैं, तो उन्हें पांच दिन पहले बताना होगा। पाकिस्तान में अमेरिकी डिप्लोमेट्स पर नए ट्रैवलिंग प्रतिबंध शुक्रवार से लागू हो गए हैं।
इस नए विवाद के बाद दोनों ही देशों के बीच एक बार तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हो पाया कि किस वजह से पाकिस्तान सरकार ने यह कदम उठाया है, लेकिन पिछल् माह अप्रैल में अमेरिकी दूतावास की एक कार ने इस्लामाबाद में एक बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक शख्स की मौत हुई थी। उस वक्त पाकिस्तान ने अमेरिकी डिप्लोमेट्स को तलब किया था।
इससे पहले अप्रैल में अमेरिकी सरकार ने पाकिस्तानी डिप्लोमेट्स को 40 किलोमीटर के दायरे से बाहर नहीं जाने के लिए कहते हुए ट्रैवलिंग सेंक्शन लगा दिए थे। एक मई से अमेरिका में पाकिस्तानी राजनयिकों के कहीं भी आने जाने पर पाबंदी शुरू हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications