हताश पाक, कश्मीर राग लेकर फिर पहुंचा यूएन
नई दिल्ली। सीमा पर पाक की तरफ से हो रहे लगातार सीजफायर उल्लंघन का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिसके बाद हताश पाकिस्तान को एक बार फिर से यूएन का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर होना पड़ा। सीमा पर गोलीबारी को लेकर पाकिस्तान युनाइटेड नेशंस के सेक्रटरी-जनरल बान की मून को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप कर ने की मांग की है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री सरताज अजीज ने पत्र में लिखा है कि भारत जानबूझकर सीमा पर सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। जिसके चलते पाक को भारी जानमाल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरताज अजीज ने पत्र में लिखा है कि पाकिस्तान हर मसले का हल शांतिपूर्ण तरीके से चाहता है, जिसमें जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भी शामिल है।
सरताज अजीज ने पत्र में लिखा है कि पाकिस्तान को पूरा भरोसा है कि यूएन इस मामले में मुख्य भूमिका निभायेगा जिसका हम पूरी तरह स्वागत करेंगे। पत्र में अजीज ने भारत पर द्वीपक्षीय वार्ता को रद्द करने का भी आरोप लगाते हुए कहा है कि बिना किसी वाजिब वजह के इस वार्ता को रद्द किया गया है।
Pakistan wants to defame us on international platform, we must respond strongly: Rashid Alvi, Cong pic.twitter.com/Ewjvsm7kqU
— ANI (@ANI_news) October 12, 2014 यूएन को पत्र लिखने का फैसला पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की बैठक के बाद लिया गया। वहीं इस मसले को कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इसे पाकिस्तान की नापाक हरकत बताते हुए कहा कि पाक भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बदनाम करना चाहता है। भारत को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए साथ ही इसका मजबूती से जवाब दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications