चीन ने पाकिस्तान के लिए गाया 'दिल चुराया पाकिस्तान ने' गीत, याद आया 'हिंदी-चीनी भाई-भाई' वाला संदेश

'दिल चुराया पाकिस्तान ने' गीत के जरिए चीन ने दी पाकिस्तान को बधाई, याद आया 'हिंदी-चीनी भाई-भाई' वाला संदेश

बीजिंग, मई 22: चीन और पाकिस्तान के बीच डिप्लोमेटिक रिश्ते कायम किए हुए 70 साल पूरे हो गये हैं और इसको लेकर दोनों देशों ने एक दूसरे को बधाई पेश किया है। लेकिन, चीन की तरफ से पाकिस्तान को दिए गये बधाई संदेश में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वैसे शब्द भारत भी पहले ना सिर्फ देख चुका है, बल्कि वैसे शब्दों पर भरोसा कर धोखा भी खा चुका है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच डिप्लोमेटिक रिश्तों के 70 साल पूरे होने पर बधाई दी है और एक दूसरे के लिए अच्छी अच्छी बातें कही हैं। इस दौरान चीन की तरफ से एक गाना रिलीज किया गया है, जिसका टाइटल है 'पाकिस्तान हेज स्टोलेन माइ हर्ट' यानि, पाकिस्तान ने दिल चुराया।

चीन-पाकिस्तान नेताओं में बातचीत

चीन-पाकिस्तान नेताओं में बातचीत

पाकिस्तान और चीन के बीच के डिप्लोमेटिक रिश्तों के 70 साल पूरे होने पर शी जिनपिंग और पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने एक दूसरे को बधाई देते हुए इस रिश्ते को और मजबूत करने की बात कही है। इस दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच चायना पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर भी बात की गई है। वहीं, चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से फोन पर बात की है और एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की है। चीन के प्रधानमंत्री ने इस दौरान पाकिस्तानी पीएम से कहा कि 'डिप्लोमेटिक संबंध में चीन लगातार पाकिस्तान को वरीयता प्रदान कर रहा है'। वहीं, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से बात की और एक दूसर को बधाई दी।

चीन का 'पाकिस्तान ने दिल चुराया' गीत

चीन का 'पाकिस्तान ने दिल चुराया' गीत

चीन ने इस दौरान पाकिस्तान को संबोधित करते हुए 'पाकिस्तान ने दिल चुराया' गीत जारी किया है, जिसमें चीन-पाकिस्तान की पक्की दोस्ती का हवाला दिया गया है। इस गीत के जरिए चीन ने पाकिस्तान के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया है। चीन ने कहा है कि 'इस गीत को भारी तादात में चीन के लोग चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर कर रहे हैं और पसंद कर रहगे हैं'। शुक्रवार को इस गीत को जारी करने के साथ साथ चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त तौर पर डाक टिकटों का एक विशेष सेट भी जारी किया है। जिसमें पाकिस्तान और चीन के आर्थिक संबंधों को दर्शाया गया है।

हिंदी-चीनी भाई-भाई

हिंदी-चीनी भाई-भाई

चीन ने जिस तरह से पाकिस्तान के लिए गीत जारी किया है, वैसा ही संबंध भारत और चीन के बीच हुआ करता था, जब देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू थे। लेकिन, चीन ने भारत के विश्वास को ऐसा घाव दिया, जो कभी नहीं भर सकता है। 1665 में भारत पर हमला करने से पहले भारत और चीन के लोगों के बीच 'हिंदी-चीनी भाई-भाई' डॉयलॉग काफी प्रसिद्ध हुआ करता था, लेकिन चीन की फितरत दोस्तों और दोस्ती के पीठ में छूरा घोंपने की रही है। लिहाजा, पहले से ही चीन के कर्ज में डूबे पाकिस्तान को दिल लेन-देन से पहले सतर्क रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+