पाकिस्तान है विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा: यूएन में भारत

नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। कश्मीर मुद्दे को लेकर दोनों मुल्कों के बीच तनातनी के माहौल के दरमियां भारत ने पाकिस्तान को विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।

Pakistan greatest threat to world peace: India tells united nations. नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। कश्मीर मुद्दे को लेकर दोनों मुल्कों के बीच तनातनी के माहौल के दरमियां भारत ने पाकिस्तान को विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।

परमाणु हथियारों का दिया हवाला

भारत ने इसकी पुष्टि के लिए यूएन के समक्ष पाकिस्तान में हो रहे परमाणु हथियार के विकास और जिहादी संगठनों के साथ उसके ताल्लुकात का हवाला दिया है।

सीओडी में कहीं ये बातें

इससे पहले पाकिस्तानी राजदूत तहमीन जंजुआ ने भारत के खिलाफ यूएन में जहर उगला था। उसी के जवाब में ये बातें भारतीय राजदू वेंकटेश शर्मा ने सीओडी यानी कॉन्फ्रेंस आॅन डिसआर्मामेंट के दौरान कहीं।

आतंकवाद है सबसे बड़ा खतरा

उन्होंने यूएन को बताया कि शांति और स्थायित्व के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा है और पाकिस्तान परमाणु शक्ति को विस्तार देकर उसे और भी बढ़ा रहा है।

कश्मीर राग अलापा पाक राजदूत ने

इससे पहले पाकिस्तानी राजदूत जंजुआ ने कहा था कि कश्मीर विवाद सुलझाए बिना दक्षिणी एशिया में क्षेत्रीय अशांति बरकरार रहेगी। इसके साथ ही उसने फिर से पुरान कश्मीर राग भी अलापा।

जंजुआ ने पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ की तारीफ की और दक्षिण एशिया में पाकिस्तान की पहल को सकारात्मक बताया। उन्होंने साफ किया कि नवाज शरीफ द्विपक्षीय समझौते के लिए बातचीत करने को तैयार हैं।

पाक पर लगाया अशांति फैलाने का आरोप

र्मा ने पाकिस्तान पर खुद को फायदा पहुंचाने के लिए यूएन में झूठा बयान देने का आरोप लगाया। पाकिस्तान को उन्होंने शांति बहाली के रास्ते में अवरोधक की भूमिका निभाने वाला बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+