पाकिस्तान में 55 साल होते ही खत्म कर दी जाएगी सरकारी नौकरी? डॉलर बचाने के लिए शहबाज सरकार ले सकती है फैसला

Pakistan News: विनाशकारी आर्थिक संकट से उबरने के बाद, पाकिस्तान सरकार देश की औसत रिटायर्डमेंट उम्र को पांच साल घटाकर 55 वर्ष करने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सरकार लंबी अवधि के पेंशन बिलों को कंट्रोल करने के लिए कदम उठाने की योजना बना रही है, वहीं चुनिंदा पदों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाई जा सकती है।

पाकिस्तानी समाचार आउटलेट डॉन के मुताबिक, यह नकदी की कमी से जूझ रहे देश को बचाने के लिए बेलआउट पैकेज को मंजूरी देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की तरफ से सुझाए गए प्रस्तावों में से एक है।

Pakistan News

दिलचस्प बात यह है, कि यह सुझाव देश के वित्त मंत्रालय की तरफ से रिटायर होने के बाद सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ के कारण भुगतान में अस्थायी देरी के लिए सेवानिवृत्ति आयु को दो साल बढ़ाकर 62 वर्ष करने के प्रस्ताव के एक साल बाद आया है। हालांकि, इस कदम का IMF ने विरोध किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई है। बैठक के दौरान, कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति (ECC) ने 27 मई और 13 जून को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय निकाय (IMF) पेंशन योजना में सुधार के लिए दिए गए गाइडलाइंस के लागू होने में देरी पर चिंता जताई है।

पाकिस्तान में विकराल आर्थिक संकट

डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है, कि बैठक में, पार्टियों ने सहमति जताई है, की कि वर्तमान में लागू पेंशन योजना में सुधार को लागू करने में काफी समय लगेगा। बैठक के दौरान, ईसीसी ने तर्क दिया कि सेवानिवृत्ति की आयु को पांच साल कम करने की स्थिति में पेंशन भुगतान में कमी आ सकती है। इसलिए, इस कदम से सरकार को पेंशन देने में कम से कम 50 बिलियन पाकिस्तानी रुपये प्रति वर्ष की बचत हो सकती है।

लेकिन, आलोचकों ने शुरुआती खर्च में इजाफे की तरफ इशारा किया है, जो कि समय से पहले सेवानिवृत्ति पैकेज के कारण उत्पन्न होगी। इसलिए, उन्होंने तर्क दिया, कि सरकार को इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करना चाहिए। डॉन के अनुसार, फिलहाल पाकिस्तान की सरकार को एक ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये से ज्यादा पेंशन में खर्च करना पड़ता है, जिसमें आम कर्मचारियों को करीब लगभग 260 बिलियन पाकिस्तानी रुपये और सेना के जवानों को करीब 750 बिलियन पाकिस्तानी रुपये दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+