ईदी के लिए मां से लड़ने वाली पाकिस्तानी बच्ची ने अब गुल्लक में बताया करप्शन का पैसा, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। हाल ही में पाकिस्तान से एक बच्ची का वीडियो सामने आया था। ईद उल अजहा पर ईदी को लेकर अपनी अम्मी को खरी-खरी सुनाने वाली लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस बच्ची का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें ये बच्ची अपनी गुल्लक के पैसे को करप्शन का पैसा बता रही है। इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची मां के पास गुल्लक के साथ पहुंचती है। जैसे ही वो गुल्लक को खोलती है और कहती है कि ये करप्शन के पैसे हैं जो वो लौटाने आई है। बच्ची कहती है कि नए पीएम इमरान खान ने कहा है कि तब्दीली आ गई है, करप्शन नहीं चलेगा। जिसका पैसा है उसको वापस देना पड़ेगा। जिसके बाद मां उससे पैसे लेने आती हैं तो बच्ची मां के लिए चिल्लर छोड़ देती है और बाकी के पैसे ईदी के बताकर ले जाती है।
इससे पहले ईद उल अजहा पर इस बच्ची का वीडियो आया था। जिसमें बच्ची झूले पर बैठी थी। मां बच्ची से काम में हाथ बटाने के लिए मदद मांगती है तो वो गुस्से में कहती है कि मेहमान छोटे भाई को ही ईदी देकर गए मुझे ईदी क्यों नहीं दी गई। यहां तक की वो पिछली निकली ईद के पैसों का भी हिसाब मांगने लगी।












Click it and Unblock the Notifications