पाकिस्‍तान का शर्मनाक कदम, भारतीय राजनायिकों को परेशान करने के लिए रोकी पानी-गैस सप्‍लाई

India-Pakistan tension: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर में भारी नुकसान होने के बाद पाकिस्‍तान अब नीच हरकतों पर उतर आया है, उसने भारतीय राजनयिकों को परेशान करने के लिए तरह-तरह से उत्‍पीड़न शुरू कर दिया है।

याद रहे इस सप्‍ताह भारतीय वायुसेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्‍तान में की गई कार्यवाही का खुलासा किया। जिसमें भारतीय सेना ने बताया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्‍तान के पांच फाइटर जेट मार गिराए और बड़े स्‍तर पर पाक सेना को नुकसान पहुंचाया हालांकि पाकिस्‍तान ने इस पर झूठ फैलाना शुरू कर दिया कि भारत के इस दावे में कोई सच्‍चाई नहीं हैं।

India-Pakistan tension

वहीं अपनी हार पर बौखलाए पाकिस्‍तान ने भारतीय राजनयिकों को परेशान शुरू कर दिया है। इंडिया टुडे में सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग और राजनयिकों के आवासों पर गैस की सप्‍लाई और पानी की सप्‍लाई रोक दी गई है। इसके आलवा समाचार पत्रों की डिलीवरी पर भी रोक दी गई है।

केवल समाचार पत्रों की आपूर्ति ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनयिकों को पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा आक्रामक निगरानी का भी सामना करना पड़ रहा है। राजनयिक आवासों और कार्यालयों में अनाधिकृत प्रवेश की खबरें भी सामने आई हैं।

भारत ने की ये बड़ी जवाबी कार्रवाई

इस कदम के जवाब में, भारत ने भी नई दिल्ली में पाकिस्तानी राजनयिकों को समाचार पत्रों की आपूर्ति बंद कर दी है। पाकिस्तान द्वारा उठाए गए ये सभी कदम राजनयिक कर्मचारियों को डराने-धमकाने का प्रयास प्रतीत होते हैं। दोनों देशों के बीच यह "जैसे को तैसा" वाला कदम राजनयिक तनाव को बढ़ाने वाला है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्‍तान कर रहा उत्‍पीड़न

इस्लामाबाद के एक सूत्र ने इंडिया टुडे टीवी को बताया, "यह पहले भी हो चुका है, जब भारत ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उस समय भी भारतीय राजनयिकों को इसी तरह परेशान किया गया था।" इसके अलावा, भारतीय राजनयिकों को गैस और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी समस्याएं आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी अधिकारियों ने स्थानीय विक्रेताओं को भारतीय अधिकारियों को आपूर्ति न करने का निर्देश दिया है।

वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशन्स का है ये उल्लंघन

इन हरकतों को वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशन्स का स्पष्ट उल्लंघन माना जा रहा है। यह अंतर्राष्ट्रीय संधि राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करती है, लेकिन पाकिस्तान इन नियमों की अनदेखी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+