पाकिस्तान के पास ईंधन खरीदने के नहीं पैसे, घरों-इंडस्ट्री की बिजली काटा जाना शुरू
इस्लामाबाद, 18 अप्रैल: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बिजली संकट गहरा गया है। यूक्रेन युद्ध के चलते लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कोयले की कीमतों में भारी बढोतरी के बाद पाकिस्तान के लिए ईंधन की खरीद मुश्किल हो गई है। पाक सरकार बिजली संयंत्रों को ईंधन देने के लिए विदेशों से बढ़ी कीमतों पर कोयला या प्राकृतिक गैस की खरीद नहीं कर पा रही है। ऐसे में पाकिस्तान में आम घरों और उद्योगों की बिजली काटी जा रहा है, जिससे कई शहरों के अंधेरे में डूबने का खतरा हो गया है।

प्राकृतिक गैस और कोयले की कीमतों में पिछले महीने हुई रिकॉर्ड वृद्धि के बाद पाकिस्तान ईंधन खरीदने के लिए संघर्ष कर रहा है क्योंकि यूक्रेन में युद्ध के चलते आपूर्ति प्रभावित है। पाक के वित्तमंत्री मिफ्ता इस्माइल के एक ट्वीट में कहााहै कि 13 अप्रैल तक ईंधन की कमी के चलते 3,500 मेगावाट की बिजली क्षमता बंद की गई है।
कराची में आरिफ हबीब लिमिटेड के शोध प्रमुख ताहिर अब्बास के अनुसार, 7,000 मेगावाट से अधिक कुल उत्पादन क्षमता का लगभग पांचवां हिस्सा है। पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ के लिए उर्जा संकट चुनौती बनता जा रहा है क्योंकि कमजोर आर्थिक हालात वाला उनका देश हाल में बढ़ी ईंधन की कीमत बुरी तरह प्रभावित हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications