Pakistan Election: तीन जीते निर्दलीय सांसदों ने नवाज शरीफ को दिया समर्थन, इमरान खान को धोखा?
Pakistan Election News: पाकिस्तान में इलेक्शन के पूरी तरह से रिजल्ट अभी तक नहीं आए हैं, जबकि चुनाव गुरुवार को था और पाकिस्तान के चुनावी कानूनों के मुताबिक, चुनावी नतीजे उसी रात 2 बजे तक आ जाने चाहिए थे।
इस बीच पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि इमरान खान की पार्टी से जुड़े कई ऐसे नये चुने गये सांसद हैं, जो इमरान खान को 'धोखा' देकर अलग अलग पार्टियों में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें, कि निर्दलीय सांसदों को तीन दिनों के अंदर किसी पार्टी में शामिल होने या फिर अपना समूह बनाना होता है।

नेशनल असेंबली के तीन नवनिर्वाचित स्वतंत्र सांसदों ने शनिवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का दामन थाम लिया है, जिससे आम चुनाव के दो दिन बाद नवाज शरीफ की पार्टी की सीटों की संख्या बढ़ गईं।
जिन तीन नये निर्दलीय सांसदों ने नवाज शरीफ की पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है, उनके नाम बैरिस्टर अकील, राजा खुर्रम नवाज और मियां खान बुगती हैं, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर पीएमएल-एन में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की है, जिससे नवाज शरीफ की पार्टी की ताकत बढ़ रही है।
एक वीडियो संदेश में, बैरिस्टर अकील ने अपने निर्वाचन क्षेत्र NA-54 की अवाम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने जोर देकर कहा, कि यह सीट अतीत, वर्तमान और भविष्य दोनों में नवाज शरीफ की है। अकील ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा की पुष्टि करते हुए, अपनी सफलता नवाज शरीफ, शहबाज शरीफ और मरियम नवाज सहित पीएमएल-एन नेतृत्व को समर्पित की। आपको बता दें, कि बैरिस्टर अकील पहले भी पीएमएल-एन से जुड़े रहे हैं।
इसी तरह, इस्लामाबाद के एनए-48 से नवनिर्वाचित एमएनए राजा खुर्रम नवाज ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं और समर्थकों को हार्दिक धन्यवाद दिया और नवाज शरीफ की पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
बलूचिस्तान के सिबी डिवीजन में एनए-253 से विजयी स्वतंत्र उम्मीदवार मियां खान बुगती आधिकारिक तौर पर पीएमएल-एन के रैंक में शामिल हो गए हैं।
इस बीच पीटीआई समर्थित सांसदों के भी पीएमएल-एन में शामिल होने की रिपोर्ट्स आ रही हैं। पीटीआई नेता जरताज गुल को लेकर कई रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि वो इमरान खान को छोड़कर नवाज शरीफ की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने ऐसी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications