राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के बाद अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, पूर्व वित्त मंत्री भी संक्रमित
इस्लामाबाद। पाकिस्तान कोरोना वायरस के कहर से बेहाल है, वहां के शीर्ष नेताओं को भी महामारी ने अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सोमवार को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के कोरोना वायरस संक्रमित होने के एक दिन बाद यानी मंगलवार को रक्षा मंत्री परवेज खटक भी कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं। इनके अलावा पूर्व वित्त मंत्री हफीज शेख भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बता दें कि पाकिस्तान में महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, एक दिन में चार हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस का संकट अभी भी पहले जैसा ही है। भारत में भी महामारी के नए मामलों में बढ़ोतरी ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 20 मार्च को पाक प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद तो जैसे पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं के कोरोना संक्रमण में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को आरिफ अल्वी की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि पाकिस्तान में भी महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी हाल ही में वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी आरिफ अल्वी ने खुद अपनी एक ट्वीट में दी।
Recommended Video
पाकिस्तान में इस्तेमाल किए जा रहे चीनी वैक्सीन का भी असर नहीं दिखाई दे रहा है। वैक्सीन की पहली खुराक लेने के दो दिन बाद ही प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, अब राष्ट्रपति आरिफ अल्वी भी महामारी से संक्रमित हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज ली थी। अभी तक पाकिस्तान में 6,59,116 मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि 14,256 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के खिलाफ पाकिस्तान का एक मात्र सहारा चीन है। रिपोर्ट के मुताबिक इमरान सरकार चीन से 70 लाख वैक्सीन की डोज और खरीद सकती है। वैक्सीन की पहली खेप इस महीने के आखिर तक पाकिस्तान पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़ें: 'हार्ट ऑफ एशिया’ में भारत-पाकिस्तान विदेशमंत्रियों की मुलाकात पर सस्पेंस जारी, आज से है कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications