‘हार्ट ऑफ एशिया’ में भारत-पाकिस्तान विदेशमंत्रियों की मुलाकात पर सस्पेंस जारी, आज से है कार्यक्रम
हार्ट ऑफ एशिया समिट को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा है कि भारतीय विदेश मंत्री से उनकी बैठत तय नहीं है और ना ही ऐसा प्रस्ताव दिया गया है।
इस्लामाबाद: ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में 'हार्ट ऑफ एशिया' का आयोजन आज से किया जा रहा है। जिसमें अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि भारत और पाकिस्तान के विदेशमंत्रियों की अहम बैठक हो सकती है। लेकिन, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के एक बयान के बाद इस बैठक पर सस्पेंस बढ़ गया है। पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि भारतीय विदेशमंत्री से उनकी बैठक तय नहीं है और ना ही बैठक को लेकर कोई प्रस्ताव दिया गया है।

‘हार्ट ऑफ एशिया’ समिट
ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आज से 'हार्ट ऑफ एशिया' समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि समिट में भारत और पाकिस्तान के विदेशमंत्रियों की बैठक हो सकती है। लेकिन, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के लिए अभी तक कोई बैठक तय नहीं किया गया है और ना ही ऐसा कोई प्रस्ताव दिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के हवाले से उनका बयान छापा है।

पर्दे के पीछे राजनयिक संबंध?
पिछले कुछ महीनों से लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के राजनयिकों के बीच पर्दे के पीछे से लगातार राजनीतिक संबंध बहाली और दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। और माना जा रहा था कि 'हार्ट ऑफ एशिया' समिट में भारत और पाकिस्तान के विदेशमंत्रीयों की बैठक हो सकती है और दोनों देशों के बीच अहम फैसले लिए जा सकते हैं। लेकिन, अभी तक इस बैठक को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी विदेशमंत्री ने कहा है कि राजनयिक संबंधों की पूर्ण बहाली पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

भारत ने भी किया था इनकार
वहीं, भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की तरफ से भी पाकिस्तानी विदेश मंत्री से मुलाकात को लेकर कोई स्पष्ट जबान नहीं दिया गया था। 26 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया इकोनॉंमिक कॉन्क्लेव' में भारतीय विदेश मंत्री ने कहा था कि कि 'हार्ट ऑफ एशिया को लेकर मेरा कार्यक्रम बन रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि अभी तक ऐसी किसी बैठक की योजना बनी है। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा था कि भारतीय विदेश मंत्री बैठक के दौरान दूसरे देशों के नेताओं से बातचीत कर सकते हैं।
-
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
PSL की भारी फजीहत, मैच के बीच ही सफेद गेंद अचानक हुई गुलाबी, दुनिया भर में हो रही थू-थू! -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications