पाकिस्तान ने इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू को घोषित किया आतंकवादी, शहबाज शरीफ की हिम्मत तो देखिए
Pakistan-Israel: दुनियाभर में आतंकवादियों की सप्लाई करने वाले, दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पनाह देने वाले और संयुक्त राष्ट्र की तरफ से नामित दर्जनों आतंकवादियों को छिपकर रखने वाले पाकिस्तान ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन को 'आतंकवादी' घोषित कर दिया है।
नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था को बचाए रखने के लिए बेलआउट की जरूरत है, लेकिन इस देश को आतंकवादी समूह हमास के शक्ल में एक और प्रशंसक मिल गया है।

पाकिस्तान सरकार ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को "आतंकवादी" घोषित किया, तो आतंकवादी संगठन हमास ने इस घोषणा का स्वागत किया।
देश में इजरायल विरोधी प्रदर्शनों के बाद, पाकिस्तान सरकार ने इस्लामिस्ट पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के साथ समझौता कर लिया है और बेंजामिन नेतन्याहू को आतंकवादी और इजरायल को आतंकवादी देश घोषित किया है।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, समझौते के बाद सरकार की घोषणा में कहा गया है, कि "बेंजामिन नेतन्याहू फिलिस्तीन में इजरायली सेना द्वारा किए गए अत्याचारों के लिए जिम्मेदार हैं और हम उन्हें आतंकवादी मानते हैं और विश्व समुदाय से इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को आतंकवादी घोषित करने की मांग करते हैं।"
इजराइली सामानों का बहिष्कार करेगा पाकिस्तान
पाकिस्तानी अखबार ने आगे बताया है, कि इस समझौते के परिणामस्वरूप एक समिति का गठन भी हुआ है, जो बहिष्कार के मकसद से इजराइल से जुड़े सामानों और व्यवसायों की पहचान करेगी।
अखबार के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा, कि "पाकिस्तान में ऐसी कंपनियों और उत्पादों की पहचान करने के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इजराइल या फिलिस्तीनियों के खिलाफ युद्ध अपराध करने वाली ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं।"
हमास, वह आतंकवादी समूह जिसने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया था और 1200 से ज्यादा इजराइलियों की हत्या कर दी थी और 200 से ज्यादा इजराइलियों को बंधक बना लिया था, उसने पाकिस्तान के फैसले का स्वागत किया है और उसने इस फैसले को फिलिस्तीनियों का समर्थन करने की दिशा में एक कदम बताया है।
गाजा स्थित आतंकवादी समूह ने कहा, कि पाकिस्तान की घोषणा "हमारे लोगों का समर्थन करने की दिशा में एक कदम है जो ज़ायोनी आतंकवादियों के हाथों नरसंहार और जातीय सफ़ाए को लेकर है और मुसलमानों के मूल कारण के समर्थन में पाकिस्तानी लोगों, सरकार और दलों की वास्तविक ऐतिहासिक स्थिति की अभिव्यक्ति है।"
आपको बता दें, कि पाकिस्तान इजरायल को मान्यता नहीं देता है और लंबे समय से चल रहे इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के संदर्भ में अक्सर इजराइल के खिलाफ जहरीले बयान जारी करता रहता है। नेतन्याहू को आतंकवादी घोषित करने की मांग साथ इस्लामिस्ट पार्टी टीएलपी ने देश में विरोध प्रदर्शन किया था। टीएलपी के कई हज़ार कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में विरोध प्रदर्शन किया था, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी बाधित हुई थी।
-
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Israel Vs Lebanon: इजराइल ने मिनटों में तबाह कर दिए लेबनान के पूरे गांव, वीडियो देख दहल जाएगा दिल! -
Roman Gofman Mossad Chief: कौन हैं मोसाद के नए चीफ जिनके नाम पर मच गया इजरायल में बवाल? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications