पाकिस्तान कोर्ट ने किया नवाज शरीफ के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत ने पू्र्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को गिरफ्तार करने के लिए उनके खिलाफ वारंट जारी किया है। कोर्ट ने गुरूवार को पनामा पेपर मामलों में दोषी करार शरीफ को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में भी दोषी करार दिया जा चुका है। भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने के बाद से नवाज शरीफ लंदन से नहीं लौटे हैं।

बचाव पक्ष के वकीलों में से जाफिर खान ने समाचार एजेंसी AFP को बताया, "एकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने कथित भ्रष्टाचार के दो मामलों में आज पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ ज़मानती वॉरंट जारी किया है, और सुनवाई को 3 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।'
इसी साल जुलाई में कोर्ट ने नवाज शरीफ को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था। पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा 15वीं बार हुआ है, जब वहां के प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए हैं। इससे पहले भी नवाज शरीफ को 1991 में भ्रष्टाचार के लिए दोषी करार दिया गया था, जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री से बर्खास्त किया गया।
फिलहाल, नवाज शरीफ लंदन में है, जहां वे अपनी पत्नी के कैंसर के इलाज करा रहे हैं। हाल ही में उनकी बेटी मरियम नवाज और उनके दामाद मोहम्मद सफदर को लंदन की एवनफील्ड संपत्ति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया था।












Click it and Unblock the Notifications