पाकिस्तान का 'आतंक प्रेम', चीन से खरीदे आतंकवादियों के लिए खतरनाक हथियार
इस्लामाबाद। आंतकवाद के खिलाफ पाकिस्तान किस तरह की लड़ाई लड़ रहा है यह जगजाहिर है। हाल ही में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के लिए चीन से कई खतरनाक हथियार खरीदे गए हैं, जिसमें वहां की सेना ने उनकी मदद की है। आतकंवादियों ने चीन से करीब 2,496 लॉन्चर खरीदे हैं। साथ ही पाकिस्तान ने अपनी सेना के लिए भी चीन से कई हथियारों की खरीददारी की है।

इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान ने चीन से बड़ी तादाद में सर्विलांस सिस्टम भी खरीदे हैं, जिनका इस्तेमाल PoK के जियारत टॉप और चिलियारा में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान ने सर्विलांस सिस्टम की भी खरीददारी की है।
भारत में आतंकियों को घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान की सेना नया प्लान बना रही है। सूत्रों के मुताबिक, हाफिज सईद के रिहा होने के बाद जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में 13 आतंकी लॉन्चिंग पैड भी बनाए हैं।
इसके अलावा पाकिस्तान ने अपनी नेवी के लिए चीन से खतरनाक लड़ाकू विमान भी खरीदा है, जो हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम है। पाकिस्तान राजस्थान से सटे बॉर्डर पर जैसलमेर के आस-पास इन हथियारों को तैनात कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications