भारतीयों पर किए विवादित ट्वीट, पाक मूल के अभिनेता को टीवी शो से निकाला
लंदन (यूके)। पाकिस्तान में जन्मे टीवी एक्टर को भारतीयों के खिलाफ नस्लीय और विवादित टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। उनके कमेंट्स की वजह से लंदन के लोकप्रिय ब्रिटिश टीवी शो से उन्हें निकाल दिया गया।

पाकिस्तान में जन्मे हैं मार्क अनवर
45 वर्षीय मार्क अनवर लंदन के जाने-माने ब्रिटिश टीवी शो 'कोरोनेशन स्ट्रीट' टीम के सदस्य थे। उन्हें 2014 में शो के पहले मुस्लिम परिवार के तौर पर शामिल किया गया था।
उन्होंने जिस तरह से उरी हमले और कश्मीर के हालात को लेकर उन्होंने भारतीयों के खिलाफ ट्विटर पर ट्वीट किए उससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई। उन्हें दुनिया के सबसे लंबे समय से चल रहे टीवी शो से निकाल दिया गया है।
संडे मिरर ने अभिनेता मार्क अनवर के ट्वीट्स के स्क्रीन शॉट को सबके सामने पेश किए जो उन्होंने अपने निजी ट्विटर अकाउंट पर किए थे।
क्या था टीवी एक्टर के ट्वीट में?
इस ट्वीट्स में अभिनेता ने पाकिस्तानी एक्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें भारत में एक्टिंग के लिए नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आपको पैसों से इतना प्यार है जो आप वहां जाकर अभिनय करते हैं।
उन्होंने ट्वीट में कहा कि भारतीय हमारे कश्मीरी भाइयों और बहनों को मार रहे हैं। उन्होंने अपने कमेंट्स में भारतीय लोगों के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया।
उनके कमेंट्स को लेकर आईटीवी ने नाराजगी जाहिर की। आईटीवी की महिला प्रवक्ता ने कहा कि हम मार्क अनवर के कमेंट्स से हैरान हैं। उन्होंने एक्टर के कमेंट्स को अस्वीकार्य बताते हुए उन्हें टीवी शो से तुरंत ही निकाल दिया।
उरी हमले और कश्मीर को लेकर किया था ट्वीट
बता दें कि भारत में भी उरी हमले के बाद लोगों में गुस्सा है। इस बीच पाकिस्तान के कलाकारों को भारत में काम करने से रोकने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मोर्चा संभाला है।
राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध की मांग की है। इन्ही वजहों से मार्क अनवर ने पाकिस्तानी कलाकारों में भारत में एक्टिंग नहीं करने के लिए कमेंट किए।
एक्टर मार्क अनवर टीवी शो के अलावा कैप्टन फिलिप्स समेत कुछ फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि टीवी शो 'कॉरनेशन स्ट्रीट' 1960 में शुरू हुआ, 2010 में इसे अब तक का सबसे लंबा टीवी शो माना गया। जो अभी भी प्रसारित किया जा रहा है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर?












Click it and Unblock the Notifications