पाक आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को UNSC ने ग्लोबल आतंकी घोषित किया
युनाइटेड नेसंश सिक्योरिटी काउंसिल ने सोमवार को पाकिस्तान के आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल आंतकी घोषित किया है। अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट में शामिल कया है।

युनाइटेड नेसंश सिक्योरिटी काउंसिल ने सोमवार को पाकिस्तान के आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल आंतकी घोषित किया है। अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट में शामिल कया है। यूएनएससी ने मक्की को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचिबद्ध किया है। दरअसल पिछले वर्ष भारत ने लख्सर ए तैयबा के इस आतंकी को ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में शामिल करने की सिफारिश की थी लेकिन चीन ने इसपर आपत्ति की थी। पिछले साल जून माह में भारत ने चीन के इस कदम का विरोध किया था।
दरअसल पिछले कुछ सालों से भारत मक्की को वैश्विक आतंकी की लिस्ट में शामिल कराना चाहता है, लेकिन चीन अपने वीटो का इस्तेमाल करते हुए इसपर अड़ंगा लगा देता था, जिसकी वजह से भारत का यह प्रस्ताव गिर जाता था। अब्दुल रहमान मक्की की बात कें तो वह आतंकी संगठन जमात उत दावा का सदस्य है और उसने 26/11 के मुंबई हमलों की साजिश रची थी।
अब्दुल रहमान मक्की पाकिस्तान के इस्लामिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन अहल ए हदीस व लश्कर ए तैयबा में अच्छी पैठ रखता है। उसे हाफिज सईद का काफी करीबी माना जाता है। यूएनएससी की 1267 आईएसआईएल और अल कायदा प्रबंध समिती के तहत मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित करने का भारत ने साझा प्रस्ताव पिछले साल भी पेश किया था, लेकिन चीन ने इसपर रोक लगा दी थी और यह प्रस्ताव गिर गया था। लेकिन इस बार आखिरकार मक्की को ग्लोबल आतंकी की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है।
इससे पहले 2019 में भी चीन ने मक्की को ग्लोब आतंकी घोषित किए जाने के प्रस्ताव पर रोक लगा थी। यूएन की सुरक्षा परिषद की बात करें तो यहां पर कुल 5 स्थायी सदस्य हैं, जिनके पास वीटो पावर है। यह अधिकार चीन, फ्रांस, रूस, यूके और अमेरिका के पास है। ये देश किसी भी प्रस्ताव को पास होने से रोक सकते हैं। चीन ने पाकिस्तान के साथ अपनी दोस्ती दिखाते हुए कई बार मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित जाने पर रोक लगाई है।
-
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications