पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर बलूचिस्तान में लापता, कोर कमांडर समेत 6 लोग लापता
नई दिल्ली, 02 अगस्त। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकाप्टर का जिस वक्त सेना से संपर्ट टूटा उसमें कोर कमांडर समेत 6 लोग सवार थे। इसे बलूचिस्तान के लासबेला में बाढ़ राहत अभियान पर तैनात किया गया था।

बलूचिस्तान में विंडार और सस्सी पुन्नू श्राइन के बीच पाकिस्तान आर्मी एविएशन कॉर्प्स का एक हेलिकॉप्टर कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हेलीकॉपटर में सवार वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से अब तक संपर्क नहीं हो सका है। जिस वक्त हेलिकॉप्टर लापत हुआ उसमें कोर कमांडर समेत छह लोग थे सवार थे।
पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर ने अपने ट्वीट में कहा 'पाकिस्तानी सेना का एक हेलिकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया है, जो लासबेला (बलूचिस्तान) में बाढ़ राहत अभियान पर था। इसमें कमांडर-12 कोर सहित 6 लोग सवार थे, जो बलूचिस्तान में बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी कर रहे थे। सर्च अभियान जारी है।'
वहीं बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, लापता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलीकॉप्टर में 12 सैन्य कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली सवार थे। वहीं पाक सेना ने अभी तक दुर्घटना की पुष्टि नहीं की है। जबकि पाकिस्तान के सशस्त्र बल की ओर से कहा गया 'एक पाकिस्तानी सेना का विमानन हेलीकॉप्टर जो लासबेला, बलूचिस्तान में बाढ़ राहत अभियान पर था उसका एटीसी से संपर्क टूट चुका है।












Click it and Unblock the Notifications