पाकिस्तान की सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, नौ की मौत, 11 घायल
क्वेटा। रविवार को पाकिस्तान की सेना पर हुए आत्मघाती हमले में नौ सैनिकों की मौत हो गई जबकि 11 घायल हैं। पाकिस्तान की सेना के काफिले पर ये हमला ब्लूचिस्तान प्रान्त के पंजगौर जिले में हुआ है। ये हमला तब हुआ जब सेना का काफिला चीन-पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर के रूट पर था। तभी एक आत्मघाती हमलावर ने काफिले के बीच आकर खुद को उड़ा लिया। पाक की आर्मी की ओर से इस हमले को लेकर अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बता दें कि तीन दिन पहले गुरुवार को भारत में कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला किया गया था। जिसमें 40 जवानों की जान चली गई। सीआरपीएफ के काफिले के बीच में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications